{"_id":"67cb286254d20c69d90ab00d","slug":"traffic-diversion-in-noida-tomorrow-by-chief-minister-yogi-adityanath-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : सीएम योगी आज नोएडा में, रूट डायवर्ट... हेल्पलाइन नंबर जारी; निकलने से पहले देख लें बदली हुई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : सीएम योगी आज नोएडा में, रूट डायवर्ट... हेल्पलाइन नंबर जारी; निकलने से पहले देख लें बदली हुई व्यवस्था
Sat, 08 Mar 2025 02:45 AM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:45 AM IST
सार
सीएम के दौरे के कारण ट्रैफिक डायवर्जन किया जा रहा है। इस दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
नोएडा ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर में रहेंगे। इस बीच ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन के क्षेत्र में सीएम के आगमन पर कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
जिसके चलते इन मार्ग पर पड़ने वाले कुछ स्थानों पर जैसे यथार्थ-नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, सेक्टर-93, 128, 132, 142, 143, 144, 145, 146, एक्सपो मार्ट, शारदा यूनिवर्सिटी के आसपास, एलजी गोलचक्कर, परी चौक, आईएफएस विला गोलचक्कर, पी-3, एच्छर चौक, होण्डा सी०एल०, नटमढ़या गोलचक्कर सेक्टर-36 गोल चक्कर, सुपर टेक, नारायणा गोलचक्कर, जू० वन गोलचक्कर, हायर कम्पनी गोलचक्कर तथा दादरी क्षेत्र के एन०टी०पी०सी० मार्ग, दादरी सिकन्दराबाद मार्ग आदि के आस-पास सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
ऐसे में वाहनों को डायवर्टन कर वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि डायवर्जन के समय आपातकालीन वाहनों को सकुशल गन्तव्य को भेजा जाएगा। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करे।
विज्ञापन
हेल्पलाईन नंबर और एक्स का सहारा लें
ट्रैफिक पुलिस ने सीएम योगी के शहर आगमन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। ऐसे में यातायात की व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस से यातायात संबंधी जाकानरी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 और नोएडा ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 7065100100 पर भी मदद ले सकते हैं। साथ ही पुलिस का कहना है कि आम जनमानस नोएडा ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर (एक्स) के ऑफिशियल हैंडल से भी संपर्क कर सकते हैं।