फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traffic department will crack down on unfit vehicles

Noida News: अनफिट वाहनों पर चलेगा ट्रैफिक विभाग का डंडा

Sun, 17 Sep 2023 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Traffic department will crack down on unfit vehicles
अनफिट वाहनों पर चलेगा ट्रैफिक विभाग का डंडा
विज्ञापन

- रोड पर दौड़ रही अनफिट गाड़ियों के खराब होने से लगता है जाम
-पांच हजार से अधिक अनफिट वाहन विभाग के रडार पर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अब सड़क पर दौड़ रहीं अनफिट गाड़ियों पर पाबंदी लगाई जाएगी। नोएडा ट्रैफिक व परिवहन विभाग इस मुहिम में संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगा। ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। इसके लिए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दरअसल, नोएडा ट्रैफिक विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर जाम की समस्या का सर्वे कराया। करीब दो माह तक चले सर्वे के बाद जो नतीजे सामने आए हैं, उनमें जाम लगने ज्यादातर कारण अनफिट वाहनों का खराब होना पाया गया। शनिवार को नोएडा ट्रैफिक विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न चौराहों पर छोटे बड़े कॉमर्शियल वाहनों की जांच पड़ताल की। इस दौरान तीन वाहन चालकों के चालान काटे और उन्हें चेतावनी दी। वहीं चार ऐसे वाहनों को सीज कर दिया गया जो अपनी आयु पूरी कर चुके थे और उन्हें सड़क पर दौड़ाया जा रहा था। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि छोटा हाथी, टैंपो, ट्रक समेत कॉमर्शियल वाहन व्यस्त समय में अचानक बीच रोड पर खराब हो जाते हैं। इससे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ जाती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ऐसे वाहनों को चिन्हित कर सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पांच हजार से अधिक अनफिट वाहन विभाग के रडार पर हैं। इसका मुख्य कारण आने वाले दिनों में मोटो जीपी बाइक रेस और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर भी है। इस दौरान वाहनों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी होने की संभावना है। शहर में आने वाले मेहमानों को जाम में फंसना नहीं पड़े इसकी पूरी तैयारी की जा रही है। इस संदर्भ में जिले के ट्रांसपोर्टर व व्यापारियों से भी वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed