फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traditional Laiya Gatte selling like hot cakes on Diwali

Noida News: दीपावली पर जमकर बिक रहे पारंपरिक लइया गट्टे

Thu, 16 Oct 2025 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Traditional Laiya Gatte selling like hot cakes on Diwali
फोटो------
विज्ञापन


दीपावली पर जमकर बिक रहे पारंपरिक लइया गट्टे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दीपावली नजदीक आते ही बाजारों में पारंपरिक लइया गट्टे की बिक्री जारी है। गणेश-लक्ष्मी पूजन में खील और चीनी के गट्टे शुभ माने जाते हैं।

बृहस्पतिवार को सेक्टर-18 अट्टा मार्केट, हरौला, सेक्टर-49 बरौला, सेक्टर-76, 78, सेक्टर-29 गंगा शॉपिंग कॉप्लेक्स, सेक्टर-27 स्थित इंदिरा मार्केट और निठारी स्थित मिठाई व पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। सेक्टर 18 के दुकानदार रमेश का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार रेट में मामूली बढ़ोतरी हुई है। खील इस बार 200 रुपये किलो, जबकि चीनी के खिलौना गट्टे 150 रुपये किलो बिक रहे हैं। इसके अलावा मूंगफली दाना 140 रुपये किलो, बताशे 180 रुपये किलो, मखाने 850 रुपये किलो, कच्ची लइया 180 रुपये किलो बिक रहे हैं।


मोमबत्तियों से महका बाजार
केरल की स्वदेशी मोमबत्तियां दीपावली पर सबसे ज्यादा बिक रही हैं। सेक्टर-20 निवासी मीना झुनझुनवाला ने बताया, उनके कई हस्तनिर्मित सुगंधित गुलाब, चंदन, लेवेंडर की खुशबू से भरपूर मोमबत्तियां खूब बिक रही हैं। सेक्टर-18 स्थित दुकान के मालिक धर्म सिंह चौहान ने बताया कि जीएसटी ने इतना अच्छा प्रभाव डाला है कि जिन जिन उत्पादो के रेट गिरे हैं, उनकी खासा बिक्री और बुकिंग जारी है। इनमें प्रेशर कुकर समेत तमाम तरह के घरेलू उत्पाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed