{"_id":"68e01abf296c6b1fab03c1c5","slug":"traditional-arms-procession-on-vijayadashami-na-news-c-227-1-sgkp1033-145754-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विजयदशमी पर परंपरागत तरीके से निकाली गई शस्त्र शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विजयदशमी पर परंपरागत तरीके से निकाली गई शस्त्र शोभायात्रा
Sat, 04 Oct 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शारदीय नवरात्र के विजयदशमी पर्व पर बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ में परंपरागत तरीके से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शस्त्र शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से रेलवे स्टेशन, थाना रोड, तिरंगा चौक, गोलघर, भारत माता चौक, नीबी दोहनी से पुलिस बूथ होते हुए पुनः श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचकर समापन हुआ।
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि विजय दशमी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना भी वर्ष 1925 में इसी दिन डॉ. हेडगेवार ने की थी, जिसका उद्देश्य भारत को संगठित कर प्राचीन वैभव को दोबारा स्थापित करना था।
शोभायात्रा से पूर्व श्रीराम जानकी मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शस्त्र पूजन व गोष्ठी का आयोजन किया गया। विभाग प्रचारक राजीव नयन ने मां जगदंबा, श्रीराम, भारत माता व आरएसएस के डाॅ. हेडगेवार, सदाशिव राव गोलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर शस्त्र की पूजा की। गोष्ठी के बाद स्वयंसेवक हाथों में तलवार भाला, बल्लम, लाठी आदि शस्त्र लेकर पथ संचलन किया।
विज्ञापन
युवक हाथों में अस्त्र व भगवाध्वज लहराते हुए मां भवानी, जय श्रीराम व महापुरुषों का जयघोष करते हुए चल रहे थे। संचालन किशोरी लाल गुप्ता ने किया। इस दौरान एसडीएम विवेकानंद मिश्र, सीओ पवीन प्रकाश, थाना प्रभारी संतोष तिवारी, अभिषेक पाल, राममिलन त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, श्याम जायसवाल, आनंद कसौधन, रामसेवक गुप्ता, सतीश मित्तल, नंदू गौड़, पंकज श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार अग्रवाल मौजूद रहे।