फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traders protest against sealing near CM residence

Noida News: सीएम निवास के पास सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

Sat, 21 Jan 2023 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against sealing near CM residence
प्रदर्शनकारियों ने कहा - सीलिंग को लेकर मुख्यमंत्री अपनी चुप्पी तोड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्लीफेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में शनिवार को सीलिंग से पीड़ित व्यापारियों ने मुख्यमंत्री निवास के समीप विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तख्तियां लेकर सील की गई दुकानों को खोलने व मुख्यमंत्री से चुप्पी तोड़ने की मांग की। पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष राकेश यादव, चौधरी योगेंद्र सिंह, कमल कुमार, बनवारी लाल, कुणाल डोगरा ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पम्मा व राकेश यादव ने कहा कि सदर बाजार में सीलिंग हुए करीब 10 दिन हो गए हैं। व्यापारी सड़कों पर विरोध दर्ज करा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। मुख्यमंत्री व्यापारियों की समस्या जानने के लिए समय तक नहीं निकाल पाए और न ही इस विषय में कुछ बोलने को तैयार हैं। विधानसभा सत्र के दौरान चर्चा तक नहीं की गई। मुख्यमंत्री व उनकी पार्टी ने चुनाव से पहले व्यापारियों से वादा किया था कि किसी प्रकार की कोई सीलिंग नहीं होगी, लेकिन अब हालत ये हो गई है कि सदर बाजार के व्यापारियों की 25 दुकानें सील गई हैं। व्यापारी दर दर भटक रहे हैं, लेकिन उनकी पुकार सुनने वाला कोई नहीं है।
----------------
नवनीत शरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article