फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traders open front against officials

Noida News: अफसरों के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा

Sun, 05 Oct 2025 01:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 05 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Traders open front against officials
फतेहाबाद। अतिक्रमण अभियान को लेकर जिलेभर में नगर निकाय और व्यापार मंडल आमने-सामने होते नजर आ रहे हैं। जिलेभर के बाजारों में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अब व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


फतेहाबाद के व्यापार मंडल ने व्यापारियों की दुकानें तोड़ने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जहां सीएम नायब सैनी को पत्र भेजा है तो टोहाना के व्यापारियों ने एक कदम आगे बढ़ते अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल रहे अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस को औपचारिक शिकायत दी है। व्यापारियों ने शिकायत की एक-एक प्रति डीजीपी और फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक को भेजी है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखा था

नगर परिषद टोहाना के अधिकारियों व कर्मचारियाें ने पिछले दिनों सुबह-सवेरे दुकानें खुलने से पहले ही टोहाना के बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया था। इसके तहत दुकानों के आगे बने हुए रैंप और ऊपर लगे हुए बोर्ड को उखाड़ दिया गया था। नगर परिषद प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ व्यापार मंडल ने टोहाना में सोमवार और फतेहाबाद में वीरवार को बाजार बंद का आह्वान किया था। इस बाजार में व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग शामिल हुए थे। उन्हाेंने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस बीच राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के दखल के बाद नगर निकाय ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को दिवाली तक स्थगित करने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद में फूंका गया अफसरों का पुतला, अब सीएम को भेजा पत्र

टोहाना में व्यापारियाें की एकजुटता ने फतेहाबाद में भी व्यापारियों को आगे आकर विरोध करने का साहस दिया। व्यापारियों ने बीते दिन दो घंटे का सांकेतिक बंद करके अपनी एकजुटता का परिचय दिया और जवाहर चौक में अफसरों का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन में भी व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने एक बार फिर अधिकारियों और कर्मचारियों पर करारे प्रहार किए। इसके बाद बीते दिन ही कर्मचारियों ने फतेहाबाद प्रशासन से व्यापारी नेता बजरंग दास गर्ग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसी के पलटवार में अब टोहाना और फतेहाबाद के व्यापारियों ने नप अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस और मुख्यमंत्री को औपचारिक शिकायत भेजी है।


कांग्रेस विधायक भी आए सामने, नप अफसरों की संपत्ति की जांच की रखी मांग

व्यापारियों और नगर निकाय अफसराें के बीच विवाद में अब एक बार फिर फतेहाबाद से कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने एंट्री ली है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में नप अफसराें की संपति की जांच उठाई है। उन्हाेंने कहा कि नगर परिषद में पांच-छह ऐसे लोग हैं जिनकी जांच आवश्यक है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि दुकानों के आगे तीन फीड का शैड और रैंप की अनुमति मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed