{"_id":"64a44036bc0f93f2f106f0a4","slug":"traders-lose-one-and-a-half-crores-every-month-noida-news-c-1-gnd1002-687605-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: व्यापारियों को हर माह डेढ़ करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: व्यापारियों को हर माह डेढ़ करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड के निर्माण में देरी से कारोबार प्रभावित, कंगाली के कगार पर पहुंचे बरौला, सलारपुर व भंगेल के व्यापारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य में देरी से बरौला, सलारपुर व भंगेल के चार हजार से अधिक व्यापारियों को हर माह डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई व्यापारी कामकाज ठप होने से बैंक कर्ज और उधारी के बोझ तले दबते जा रहे हैं। परियोजना की लेटलतीफी के कारण फिलहाल इस संकट से उबरने का रास्ता भी साफ नहीं हैं, जिससे कई व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।
गौरतलब है कि सेक्टर-41 अगाहपुर से नोएडा स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एनएसईजेड) तक निर्माणाधीन छह लेन के 5.5 किलोमीटर लंबी भंगेल एलिवेटेड रोड की राह में फिलहाल बजट की अड़चनें आ गई हैं जिसके कारण काम फिलहाल बंद है। इस परियोजना पर निर्माण कार्य साल 2020 के जून में शुरू हुआ था। इसे साल 2021 में पूरा किया जाना था। अभी तक महज 63 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। दिसंबर 2023 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है, लेकिन अब इसके 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। मौजूदा समय में करीब तीन साल से इस परियोजना को पूरा होने का सपना बरौला, भंगेल व सलारपुर के व्यापारी देख रहे हैं, ताकि उनका व्यापार फिर पटरी पर लौट सके लेकिन एक बार फिर बजट का रोड़ा खड़ा हो गया है। शुुरुआत में इस परियोजना का बजट करीब 468 करोड़ रुपये था। बात में सेतु निगम की ओर से इसका बजट करीब 150 करोड़ बढ़ाने की मांग की गई है, जिस पर गतिरोध बना हुआ है। प्राधिकरण व सेतु निगम के बीच इन बाजारों के व्यापारी पिस रहे हैं।
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन का कहना है कि प्राधिकरण को इस काम में तेजी लाने के साथ व्यापारियों के हितों की भी रक्षा की जानी चाहिए। व्यापारी इस परियोजना के कारण काफी नुकसान उठा चुके हैं। अब उनकी हालत जवाब देने लगी है। परियोजना को जल्द पूरा कराने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
बरौला मार्केट
भंगेल एलिवेटेड के नीचे सबसे बड़ी मार्केट बरौला है। यह मार्केट मार्बल के लिए जानी जाती है। दिल्ली के बाद यह दूसरा सबसे बड़ी मार्बल मार्केट है, जहां रोज करोड़ों का कारोबार होता है। हालांकि कोरोना काल और एलिवेटेड रोड के निर्माण ने इस मार्केट के वजूद को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। इसके अलावा यहां हार्डवेयर, किराना, मिठाई समेत अन्य प्रकार के दो हजार से अधिक व्यापारी हैं, जिन्हें रोज लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
भंगेल मार्केट
भंगेल में किराना, हार्डवेयर, रेडीमेड गारमेंट, पेंट्स, मोबाइल फोन एसेसरीज समेत अन्य प्रकार के करीब 1500 से अधिक व्यापारी हैं, जो पिछले तीन साल से एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य के कारण अपना व्यापार खोते जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि करीब 70 प्रतिशत तक काम खत्म हो गया है, जिसके कारण कुछ व्यापारियों ने अपना काम बंद कर दिया है या फिर काम बदल लिया है। तीन साल में अधिकांश समय बाजार बंद रहा है। इस वजह से लाखों रुपये का स्टॉक भी बर्बाद हो गया, जिसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ा है।
भंगेल एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य से बरौला मार्बल मार्केट के व्यापारियों का कारोबार ठप गया है। यहां के करीब दो हजार व्यापारी कारोबार बंद करने के कगार पर पहुंच चुके हैं या कहीं और शिफ्ट करने में जुटे हैं। निर्माण की वजह से बाजार की तरफ आने वाली मुख्य सड़क करीब दो साल तक बंद रही। इसका गहरा असर व्यापार पर पड़ा है।
- शिवा चौहान, अध्यक्ष, युवा व्यापार मंडल नोएडा
एलिवेटेड रोड ने व्यापारियों के कामकाज को चौपट कर दिया है। अगले साल एलिवेटेड रोड का काम पूरा करने की बात कही जा रही है। कब तक काम पूरा होगा, कुछ पता नहीं। बाजार में खरीदारों के न आने से काम करीब 70 प्रतिशत कम हो गया है, जिसका सीधा असर व्यापारियों के काम पर पड़ रहा है।
- हिमांशु, व्यापारी, भंगेल मार्केट