{"_id":"6911db2d1851bfbe500c671c","slug":"tractor-trolley-driven-into-drain-and-violence-on-protest-noida-news-c-491-1-gnd1001-1175-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाकर नाली तोड़ी, विरोध पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाकर नाली तोड़ी, विरोध पर मारपीट
विज्ञापन
रबूपुरा(संवाद)। तिरथली गांव में ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाकर नाली तोड़े जाने का विरोध पर दूसरे पक्ष ने एक ग्रामीण और उसके परिजनों से मारपीट की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जान शुरू कर दी है।
टेराटली गांव निवासी आबिद ने रबूपुरा कोतवाली पर आरोप लगाया कि निवासी चंद्रपाल, जीतू और भोले ने उसके और उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपने घर के सामने बनी नाली बनवाई थी। इसी दौरान आरोपी अपना ट्रैक्टर ट्राली लेकर वहां पर आए और उन्होंने नाली के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे नाली क्षतिग्रस्त हो गई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
-- -
वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रबूपुरा(संवाद)। आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक पुराने मामलों में वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यायालय से जारी किए गए वारंट के बाद भी हाजिर नहीं हो रहा था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के गांव फलैदा निवासी सुमित वर्ष 2017 में अवैध असलाह बरामद होने के एक मामले में काफी समय से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। सोमवार को रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने आरोपी को फलैदा गांव के पास से ही गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यहां से उसको जेल भेज दिया गया।