फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Took more money but put less petrol, complaint to DSO

Noida News: पैसा लिया ज्यादा पर पेट्रोल डाला कम, डीएसओ से शिकायत

Tue, 10 Feb 2026 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Took more money but put less petrol, complaint to DSO
- बोड़ाकी गांव निवासी युवक ने पुलिस और प्रशासन से की लिखित शिकायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बोड़ाकी निवासी एक युवक ने कासना स्थित एक पेट्रोल पंप पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसने जितने पैसों का भुगतान पेट्रोल पंप को किया था, उतना पेट्रोल कार में नहीं डाला गया। जब पर्ची मांगी तो मशीन को खराब बताया। बाद में पीड़ित ने स्वयं बटन दबाकर पर्ची निकली तो पंप कर्मियों के फर्जीवाड़े का पता चला। पीड़ित ने जिला पूर्ति अधिकारी-डीएसओ और पुलिस से पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।


बोड़ाकी गांव निवासी आकाश भाटी ने बताया कि 30 जनवरी को वो कासना स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। वहां तैनात कर्मचारी को कार में 2500 रुपये का पेट्रोल डालने को बोला था, लेकिन मशीन को शून्य से शुरू नहीं किया गया। उसमें पहले से रीडिंग मौजूद थी। इस संबंध में वहां के कर्मचारी को जानकारी दी, लेकिन उसने बात नहीं सुनी। शक हुआ कि 2500 रुपये का पेट्रोल नहीं डाला है। इस पर पीड़ित ने पंप के कर्मचारी से पर्ची मांगी तो उसने मशीन खराब बताकर पर्ची नहीं दी। काफी बहस करने के बाद उसने स्वयं पर्ची निकालने का बटन दबाया तो पर्ची निकल गई। उसके बाद पता चला कि कार में 2500 की जगह 2051 रुपये का पेट्रोल डाला गया है। पीड़ित ने बताया कि अब उसने इसकी शिकायत इकोटेक वन थाने के साथ जिला पूर्ति अधिकारी से की है और कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed