फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tomorrow, teachers will protest against the wrong policy of the department, expressed displeasure over the appointment of a guest on 30 children instead of 25

कल विभाग की गलत नीति के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे अध्यापक, 25 की जगह 30 बच्चों पर एक अतिथि की नियुक्ति पर जताई नाराजगी

Sun, 03 Oct 2021 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow, teachers will protest against the wrong policy of the department, expressed displeasure over the appointment of a guest on 30 children instead of 25
Tomorrow, teachers will protest against the wrong policy of the department, expressed displeasure over the appointment of a guest on 30 children instead of 25
पुन्हाना। हरियाणा सरकार अब 25 की जगह 30 बच्चों पर एक अतिथि अध्यापक की नियुक्ति करने जा रही है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसको लेकर रविवार को समस्त अतिथि अध्यापक संघ संघर्ष समिति की बैठक हुई। इस दौरान समिति ने नाराजगी जाहिर कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस नीति को अध्यापकों और बच्चों के भविष्य के खिलाफ बताया तथा इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। मंगलवार को अध्यापक संघ के साथ मिलकर अतिथि अध्यापक हर जिले में विभाग की गलत नीति का विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश प्रधान महासचिव पारस शर्मा, जिला प्रधान सतीश यादव, ब्लॉक प्रधान श्याम सुंदर ने बताया कि सरकार रेशनेलाइजेशन नीति का गलत इस्तेमाल कर रही है। हरियाणा शिक्षा विभाग में करीब तीन साल पहले 25 बच्चों को पढ़ाने के लिए एक अध्यापक की नियुक्ति का नियम बनाया था। लेकिन, अब सरकार ने 30 बच्चों पर एक अध्यापक नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। इससे प्रदेश में कई हजार अध्यापक सरप्लस हो गए हैं, अब उन्हें दूसरे स्थानों पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब सरकार को अध्यापकों की भर्ती करनी होती है तो नीति बदल देती है। यह सरकार का तुगलकी फरमान है, जिसे विधानसभा में पारित करने की बजाय आदेश जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षा विभाग बार-बार नियमों के साथ छेड़छाड़ कर अध्यापकों को परेशान कर रहा है, जिससे अध्यापकों में रोष है। उन्होंने बताया कि आगामी 5 अक्तूबर को अध्यापक संघ के साथ मिलकर अतिथि अध्यापक हर जिले में विभाग की गलत नीति का विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि अध्यापकों ने मेवात और प्रदेश में कड़ी मेहनत कर सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में वृद्धि की है। जहां सरकार को और अध्यापकों की नियुक्ति करनी चाहिए। इस अवसर पर असगर इंदाना, अनीता चौधरी, वसीम अकरम, फरियाद इलाही, सुनील जैन चंद्रहास आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed