फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tomato growing at Rs 200 per kg is being sold in Delhi NCR including Noida

कब होंगे टमाटर के तेवर नरम: कीमत 200 के पार पहुंची, सब्जियों के दाम सुन ग्राहक हो रहे 'लाल'; जेब हो रही ढीली

Mon, 31 Jul 2023 10:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 31 Jul 2023 10:17 PM IST
सार

टमाटर की बढ़ती कीमतों से ग्राहकों की जेब ढीली हो रही है। नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर में दो सौ रुपये प्रति किलो टमाटर बिक रहा है।

विज्ञापन
Tomato growing at Rs 200 per kg is being sold in Delhi NCR including Noida
टमाटर 200 रुपये किलो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में टमाटर की कीमत एक बार फिर से आसमान छूने लगी है। बाढ़ और बारिश की वजह से मंडियों में कम मात्रा में टमाटर पहुंच रहा है। इस वजह से टमाटर की कीमत 200 रुपये से अधिक हो गई है। सप्ताह भर पहले यह 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा था।

विज्ञापन

टमाटर के अलावा अन्य सब्जियां भी महंगी
टमाटर के अलावा दूसरी सब्जियों के दाम भी अधिक हो गए हैं। कुछ छोटे रेस्तरां संचालकों ने टमाटर और दूसरी महंगी सब्जियों का उपयोग सीमित कर दिया। नोएडा सब्जी मंडी के आढ़ती सागर सिंह का कहना है कि टमाटर की कीमत सामान्य होने में दो से तीन महीने लग सकता है। इस साल टमाटर की फसल अच्छी नहीं हुई। साथ ही बाढ़ और बारिश की वजह से बड़े पैमाने पर टमाटर की फसल तबाह हो गई। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) शहर में रियायती दर पर टमाटर बेच रहा है, मगर सरकार की यह पहल कीमतों पर लगाम लगाने में नाकाफी रही।

सेक्टर-88 मंडी आढ़ती  राजेश रॉय ने बताया कि मंडी में दो-तीन दिन से टमाटर के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को टमाटर की प्रति क्रेट भाव 2700 रुपये था, जबकि सोमवार को मंडी में 3500-4500 रुपये प्रति क्रेट के हिसाब से बिका। मंडी में कम माल आने से दाम बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों के दाम प्रति किलो (फुटकर में)

शहर में दाम -  सब्जी मूल्य

टमाटर             200

शिमला मिर्च       160

फूल गोभी           70

करेला                 80

धनिया                200

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed