फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Toilet construction continues in Chapargarh for six months

Noida News: चपरगढ़ में छह महीनों से शौचालय का निर्माण जारी

Sun, 10 May 2026 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Toilet construction continues in Chapargarh for six months
फोटो...
विज्ञापन


-चपरगढ़ प्राथमिक विद्यालय के कई शौचालयों में दरवाजे टूटे, गंदगी से हर दिन होती है परेशानी

मुबस्सिर हुसैन


यमुना सिटी। दनकौर ब्लॉक के चपड़गढ़ प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां शौचालय का निर्माण कार्य करीब छह महीने से जारी है।

विद्यालय में दिव्यांग, बालिका और बालक तीनों प्रकार के शौचालय बनाए गए थे, लेकिन वर्तमान में इनकी हालत खराब हो चुकी है। कई शौचालयों में दरवाजे टूटे या गायब हैं। लगाए गए दरवाजे निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हो गए। इससे छात्र-छात्राओं को शौचालय उपयोग में असुविधा हो रही है। निर्माण के दौरान पानी की टंकी का कनेक्शन काट दिया गया, जिससे शौचालयों में पानी की आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन


विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का भी अभाव है। जगह-जगह उगी घास-फूस और बरसात के बीच निकलने वाले सांप बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं। जिससे अभिभावक भी चिंतित हैं। विद्यालय के पुराने जर्जर कमरों को गिराने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। हालांकि नई कक्षाओं का निर्माण हो चुका है, जहां पढ़ाई जारी है। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने शौचालयों को दुरुस्त कराने, पानी की व्यवस्था बहाल कराने और परिसर की साफ-सफाई जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने की मांग संबंधित अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

विद्यालय का निर्माण कार्य प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है। विभाग प्रस्ताव भेज चुका है। शौचालयों की मरम्मत और बाकी बुनियादी कार्य जल्द पूरा करा दिया जाएगा। -राशिद खान, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed