{"_id":"603fec928ebc3ec75229053a","slug":"today-the-target-of-vaccination-of-7000-people-noida-news-noi569073793","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 7000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 7000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। जिले में आज से कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। इसमें 60 वर्ष व इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के साथ 45 से 59 वर्ष के बीच गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को सरकारी व निजी अस्पतालों में टीका लगाया जाएगा। पहले दिन 7000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इन्हें पहली डोज दी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इनके अलावा कोरोना वारियर्स को दूसरी डोज दी जाएगी। जिला अस्पताल और जिम्स में प्रत्येक कार्य दिवस में टीकाकरण होगा। वहीं, अन्य सरकारी अस्पतालों में 3 दिन और निजी अस्पतालों में 4 दिन टीकाकरण होगा। सरकारी अस्पतालों में निशुल्क और निजी अस्पतालों में 250 रुपये देने होंगे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, तीसरे चरण में 2,60,192 लोगों को टीका लगाया जाना है। इनमें 10 प्रतिशत गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।
वहीं, 90 प्रतिशत लोग 60 वर्ष व इससे अधिक उम्र के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मार्च में 65,448 लोगों को टीका लगाने का रखा है। इसके लिए 35 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 15 सरकारी और 20 प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निजी अस्पतालों में हैं। selfregistration.cowin.gov.in लिंक पर घर बैठे टीकाकरण के लिए पंजीकरण की सुविधा दी गई है। वहीं, आरोग्य सेतु एप से भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए निजी अस्पताल तैयार
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। शारदा अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि टीकाकरण के लिए पूरी तैयारी कर ली है। वैक्सीन की 2000 डोज का भुगतान भी कर दिया गया है। अस्पताल के भूतल पर दो बूथ बनाए गए हैं। एक दिन में 1200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के अलावा नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है। दो ऑबर्जवेशन रूम हैं। यदि किसी मरीज को घबराहट, एनजाइटी आदि की शिकायत होती है तो उसे विशेष रूप से तैयार वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। जिन लोगों ने कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, केवल उन्हें ही वैक्सीन लगाई जाएगी। शारदा कॉल सेंटर की ओर से लोगों को एक दिन पहले सूचित किया जाएगा। बुधवार को छोड़कर सभी दिन टीके लगेंगे। वहीं, यथार्थ अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील ने बताया कि नोएडा व ग्रेटर नोएडा के ओमेगा सेक्टर स्थित अस्पताल में तैयारी की गई है। 5 अतिरिक्त बूथ बनाए गए हैं।