फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Today Namo Bharat train will run two hours earlier

Noida News: आज दो घंटे पहले चलेगी नमो भारत ट्रेन

Sat, 02 Nov 2024 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
Today Namo Bharat train will run two hours earlier
यात्रियों की संख्या को देखते हुए ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे
विज्ञापन

सुबह 6 बजे चलेगी, रात 10 बजे तक ट्रेन सेवा जारी रहेगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नमो भारत ट्रेन की सेवा भाई दूज पर नियमित समय से पहले शुरू की होगी। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन रविवार सुबह 8 बजे की जगह सुबह 6 बजे चलेगी। रात 10 बजे तक ट्रेन सेवा जारी रहेगी।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की ज्यादा संख्या व आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं। प्रत्येक नमो भारत में एक महिला कोच उपलब्ध है, जो मेरठ की ओर यात्रा करते समय दूसरा कोच है, जबकि दिल्ली की दिशा में दूसरे से अंतिम कोच है। इसके अतिरिक्त सुविधा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए अन्य कोच में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें उपलब्ध हैं। साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच नौ स्टेशनों को जोड़ने वाले 42 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर 40 लाख से अधिक यात्रियों ने अभी तक नमो भारत में यात्रा की है। यह कॉरिडोर जल्द ही साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर सेक्शन से जुड़ने के बात 54 किलोमीटर हो जाएगा। अभी फिलहाल ट्रायल रन जारी है। इसमें आनंद विहार और न्यू अशोक नगर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन


डीटीसी की सभी बसें सड़कों पर उतरेंगी

भाई दूज के दिन रविवार को दिल्ली परिवहन निगम ने बेड़े की सभी बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। बसों का परिचालन समय पर करने को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। यात्रियों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए सभी बसों का परिचालन होगा। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बस टर्मिनलों पर समय से बस परिचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। दिल्ली में महिलाओं को बसों में यात्रा करने की सुविधा मुफ्त है। महिला यात्रियों की सहायता के लिए अधिक यात्री भार वाले बस-स्टाॅप व टर्मिनलों पर जांच कर्मियों को नियुक्त किया गया है। अधिक जानकारी के लिए डीटीसी में 011-41400400 और 1800118181 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article