{"_id":"68fe83b77e058d64ed0510e3","slug":"today-is-the-last-day-for-admissions-in-ug-pg-seats-still-vacant-in-many-colleges-na-news-c-198-1-rew1001-227987-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूजी-पीजी में दाखिले का आज अंतिम दिन, कई कॉलेजों में सीटें अब भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूजी-पीजी में दाखिले का आज अंतिम दिन, कई कॉलेजों में सीटें अब भी खाली
विज्ञापन
फोटो : 2राजकीय महाविद्यालय कोसली।
रेवाड़ी। सरकारी व निजी कॉलेजों में यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने का सोमवार को अंतिम दिन है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार छठे चरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल 27 अक्तूबर तक खुला रहेगा।
इसके बाद विद्यार्थियों को दाखिले का मौका नहीं मिलेगा। दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद जिले के कई कॉलेजों में सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञान, कला और भाषा संकायों में अपेक्षित संख्या में विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पाए हैं। शुरुआत से ही इन विषयों में आवेदनकर्ताओं की संख्या कम रही जिसके चलते कॉलेज प्रबंधन चिंतित है।
कॉलेजों के प्राचार्यों का कहना है कि सरकारी प्रयासों के बावजूद विद्यार्थियों की रूचि कुछ पारंपरिक विषयों की ओर कम होती जा रही है। वहीं अंतिम दिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीद की जा रही है कि आखिरी दिन दाखिला लेने वालों की संख्या बढ़ेगी और कई सीटें भर जाएंगी। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय पर ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
-- -- -- -- -- -- -- -
यूजी और पीजी कोर्स में दाखिलों की स्थिति
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बीए की 320 सीटों में से 232 पर दाखिले हुए हैं और 88 सीटें खाली हैं। बीकॉम की 160 सीटों में से 132 भरी गईं जबकि 28 खाली हैं। बीएससी की 80 सीटों में से सिर्फ 37 पर ही दाखिले हो पाए हैं और 43 सीटें अभी भी रिक्त हैं।वहीं, राजकीय महाविद्यालय कंवाली में बीए की 420 सीटों में से 225 पर दाखिले हुए हैं और 200 सीटें खाली हैं। बीकॉम की 80 सीटों में 40 दाखिले हुए हैं और 40 सीटें रिक्त हैं। बीसीए की 60 सीटों में से 50 पर दाखिले हो चुके हैं जबकि 10 खाली हैं। बीएससी की 160 सीटों में से केवल 60 सीटें ही भरी जा सकी हैं और 95 खाली रह गई हैं। इसी तरह पीजी कोर्सों में दाखिले की स्थिति अलग रही। सेक्टर-18 महिला कॉलेज में एमए योगा की 40 सीटों पर एक भी दाखिला नहीं हुआ है। एमए अंग्रेजी की 40 सीटों में से 24 दाखिले हुए और 16 सीटें खाली रह गईं। कंवाली राजकीय कॉलेज में एमकॉम की 60 सीटें और एमए भूगोल की 40 सीटें पूरी तरह भर गईं। हालांकि, यहां पीजीडीसीए के नए कोर्स की 40 सीटों में से केवल 22 दाखिले हुए और 18 सीटें रिक्त हैं। बावल राजकीय कॉलेज में भी पीजीडीसीए की 40 सीटों में से 22 पर ही दाखिले हुए और 18 सीटें खाली रह गईं। वहीं, एमए संस्कृत की 50 सीटों में से सिर्फ 14 दाखिले हुए और 36 सीटें रिक्त रह गईं। गुरावड़ा राजकीय कॉलेज में राजनीति विज्ञान की 40 सीटों में से 37 दाखिले पूरे हो गए हैं और केवल 3 सीटें ही खाली बची हैं।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
महाविद्यालय में यूजी-पीजी प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए सोमवार को आखिरी दिन रहेगा। इच्छुक विद्यार्थी तुरंत फीस जमा करके दाखिला ले सकते हैं। -डॉ. मनु कुमार, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।