फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   To complete degree from DU Old students another chance

नोएडा: डीयू से डिग्री पूरी करने के लिए पुराने छात्रों को एक और अवसर

Sat, 18 Feb 2023 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
To complete degree from DU
Old students another chance
27 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

3000 : रुपये प्रति पेपर लगेंगे शुल्क
11,500 : आवेदन प्राप्त हुए थे बीते साल

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर और प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके वर्ष 2015-16 से पहले के अंतिम वर्ष के छात्रों को डिग्री पूरी करने के लिए एक और अवसर मिलने जा रहा है। डीयू ने अपने शताब्दी वर्ष में दिए गए इस अवसर के लिए शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक आवेदक 27 फरवरी शाम 5:30 बजे तक http://durslt.du.ac.in/DuExamForm_CT100/studentportal/Login.aspx पर आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को प्रति पेपर के लिए तीन हजार रुपए का भुगतान करना होगा। इन छात्रों की परीक्षा मार्च में होगी।

डीयू परीक्षा शाखा डीन प्रो. डीएस रावत के अनुसार बीते साल डीयू के शताब्दी वर्ष के अवसर पर किन्हीं कारणों से पढ़ाई बीच में छोड़ चुके छात्रों को अपनी डिग्री पूरी करने के अवसर की घोषणा की गई थी। बीते साल छात्रों को आवेदन करने के कई अवसर मिले। इस अवसर के तहत करीब 11,500 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। अवसर का लाभ लेने के लिए डीयू के पास वर्ष 1973-75 बैच से लेकर 2015 तक के पूर्व छात्रों ने आवेदन किया था। इसके लिए अक्तूबर-नवंबर में परीक्षा भी आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


छात्रों से मिले आग्रह के बाद अब एक बार फिर से आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इस अवसर के लिए नियमित कॉलेज, एनसीवेब (नॉन कॉलिजिऐट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को दस दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया के तहत फैकल्टी, डिपार्टमेंट, कॉलेज और विभिन्न सेंटर को छात्रों के द्वारा भरे गए फॉर्म के कंर्फमेंशन और सत्यापन की प्रक्रिया को 28 फरवरी तक पूरा करने के लिए कहा है। आवेदन करने के बाद छात्रों को उसकी कॉपी का प्रिंटआउट लेना होगा। फैकल्टी, विभाग, कॉलेज से आवेदन फॉर्म का कंर्फमेंशन हो जाने के बाद प्रोविजनल एडमिट कॉर्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed