फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   To be a part of history, the crowd reached Jewar village from far away

इतिहास का हिस्सा बनने दूरदराज से जेवर गांव पहुंचा जनसैलाब

Thu, 25 Nov 2021 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
To be a part of history, the crowd reached Jewar village from far away
कार्यक्रम में शा​मल होने के ​​लए ट्रैक्टर से जाते कार्यकर्ता। - फोटो : Noida
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को जेवर में जनसैलाब उमड़ा। दूरदराज से करीब एक लाख से अधिक लोग इतिहास का हिस्सा बनने जेवर पहुंचे। हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा समेत आसपास के अन्य जिलों से सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों को पहुंचना शुरू हो गया था। कोई ट्रैक्टर पर सवार था तो कोई बस और बस की छत पर बैठकर पहुंचा था। लोगों का कहना था कि वो इतिहास का हिस्सा बनने आए हैं। यह एयरपोर्ट क्षेत्र का ही नहीं, बल्कि देश के विकास में भी अहम योगदान निभाएगा। इसी तरह प्रतिक्रिया लोगों ने दी।
विज्ञापन

जेवर निवासी रविता ने बताया कि जमीन देना नहीं चाहते थे, लेकिन सरकार फिर भी जमीन लेती। यहां एयरपोर्ट बन रहा है, जो काफी अच्छा है। इसका लाभ अभी नहीं दिखेगा पर एयरपोर्ट से बच्चों का भविष्य संवर जाएगा। दादरी निवासी राम स्वरूप ने कहा कि दादरी से यहां एयरपोर्ट का शिलान्यास देखने आया हूं। इतनी बड़ी परियोजना जिले को मिली है। एयरपोर्ट से आसपास के सभी जिलों का भी काफी विकास होगा। यह भविष्य बदलेगा। जेवर के राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि भविष्य में हवाई सफर करना होगा तो दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जेवर से ही उड़ान भर सकेंगे। क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनना एक सुखद अहसास है। इसी का हिस्सा बनने आया हूं। रन्हेरा की प्रभा ने बताया कि एयरपोर्ट से आसपास के गांवों का विकास होगा। अब बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं होगी। सुबह ही कार्यक्रम स्थल पर आ गए थे। व्यवस्था अच्छी थी, लेकिन यहां पर खाने और पीने का इंतजाम नहीं था। इसकी व्यवस्था होनी चाहिए थी।
विज्ञापन

जमीन देने वाले परिवारों ने दूर से सुना भाषण
शिलान्यास कार्यक्रम में एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था थी। पीएम और सीएम को सुनने के लिए परिवार के बच्चे और महिलाएं भी सभा स्थल पर पहुंचे थे। किसानों के परिजनों ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही सभा स्थल भर चुका था। उन्हें अंदर जाने से किसी ने रोका तो नहीं, लेकिन भीड़ के कारण मीडिया एंट्री गेट के सामने पेड़ों के नीचे बैठकर भाषण सुना। रन्हेरा निवासी हरि सिंह की पत्नी कमलेश देवी, रोही निवासी भूरा सिंह की पत्नी व बेटी किरन के अलावा रानी, गीता, आदि महिलाएं बच्चों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थीं। कार्यक्रम स्थल में भारी भीड़ को देखकर महिलाओं और बच्चों की हिम्मत जबाव दे गई। इसके बाद इन सभी ने दूर से ही भाषण सुना और फिर घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं और महिलाओं में दिखा जोश
कार्यक्रम में पहुंची भीड़ में युवाओं और महिलाओं के अलावा बच्चों की भी अच्छी खासी संख्या देखने को मिली। सुबह से ही विभिन्न जिलों से बसें पहुंचने लगी थीं। इस दौरान पार्किंग से कार्यक्रम स्थल तक के बीच युवाओं और महिलाओं की टोलियां जाती दिखीं। महिलाएं भगवान राम के अलावा मोदी और योगी के लिए गाने भी गाती रहीं।
15 रुपये का पानी 50 में बिका
कार्यक्रम स्थल के अंदर तो लोगों के लिए पानी की अच्छी व्यवस्था थी, लेकिन कार्यक्रम स्थल से लेकर पार्किंग तक पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। इसका फायदा आसपास के कस्बे एवं गांव से आए कुछ दुकानदारों ने उठाया। लोगों ने बताया कि इन दुकानदारों ने 15 रुपये की पानी की बोतल 50 रुपये में बेची। इसके अलावा अन्य वस्तुओं को भी ऊंचे दामों पर बेंचा।

काले कपड़े पहनने वालों को पार्किंग में बैठना पड़ा
कार्यक्रम स्थल पर काले रंग के कपड़े आदि लाने के लिए पुलिस पहले ही मना कर चुकी थी, लेकिन अन्य जिलों से आए लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसी वजह से अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद व हापुड़ और मथुरा से काले कपडे़ पहनकर आने वाले लोगों को गेट से वापस कर दिया गया। इसके बाद इन लोगों ने पार्किंग में खड़ी बसों में समय बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed