फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tiranga Yatra was taken out

Noida News: तिरंगा यात्रा निकाल समस्याओं के समाधान की मांग

Wed, 13 Aug 2025 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra was taken out
-भाकियू के बैनरतले निकाली गई यात्रा के उपरांत एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन ने ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर बाइक और ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। बाद में किसानों ने एसडीएम सदर को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए।

संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर बुधवार को ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट पर किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना के नेतृत्व में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा यमुना प्राधिकरण कार्यालय से पी-3 गोल चक्कर से होते हुए सिरसा टोल के समीप पहुंची। ज्ञापन में राष्ट्रीय सहकारी नीति लागू नहीं करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने, सरकारी खरीद करने, किसानों के कर्ज माफ करने, फाइनेंंस कंपनियों का उत्पीड़न बंद करने समेत अन्य मांगें शामिल रहीं। इस अवसर पर यूनियन के जिलाध्यक्ष रॉबिन नागर, जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान, राजे प्रधान, अजीत अधाना, बेली भाटी, अनित कसाना, सुरेंद्र नागर, सचिन कसाना, लाला यादव भगत सिंह समेत किसान नेताओं ने अपनी विचार रखे। वही दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन के नोएडा की टीम ने सुभाष चौधरी के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा परी चौक से जगत फार्म, एलजी गोल चक्कर से कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां पर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अशोक भाटी, सुमित तंवर, गजेंद्र सिंह समेत किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed