फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tilpata, Dujana and Kachera shine in Super Knockout

Noida News: सुपर नॉकआउट में तिलपता, दुजाना व कचेरा का जलवा

Wed, 13 Aug 2025 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Tilpata, Dujana and Kachera shine in Super Knockout
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट मैदान पर चल रहे बाबूराम भाटी मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सुपर नॉकआउट में तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में तिलपता ने इन्विक्सो बिरोंडा को 24 रनों से हराया वहीं दूसरे में दुजाना ने जेबीएमआर बंजारपुर को 112 रन से पराजित किया जबकि तीसरे मैच में कचेरा वॉरियर्स ने कथेरा-11 स्टार्स को 25 रन से पराजित किया। आयोजक संगीत भाटी ने बताया कि पहले मैच में तिलपता ने छह विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इन्विक्सो बिरोंडा की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी। सुमित गोली ने 112 रन की पारी खेली। दूसरे मैच में दुजाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 194 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेबीएमआर की टीम दस विकेट के नुकसान पर 82 रन ही बना सकी। तीसरे मैच में कचेरा वॉरियर्स ने सात विकेट के नुकसान पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कथेरा-11 स्टार्स की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed