फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tillu murder: Police commissioner gave strict orders to stop gang war

टिल्लू हत्याकांड : पुलिस आयुक्त ने दिए गैंगवार रोकने के सख्त आदेश

Wed, 03 May 2023 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Tillu murder: Police commissioner gave strict orders to stop gang war
नवीन बाली व सुनील राठी सौंप सकते हैं दीपक पाकसमा या बाहु रिटोलया को कमान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त्त संजय अरोड़ा ने दिल्ली में गैंगवार को रोकने के लिए अपराध शाखा व स्पेशल सेल को सख्त आदेश दिए हैं।
वहीं, अब सवाल ये खड़ा हो गया है कि टिल्लू की हत्या के बाद गिरोह की कमान कौन संभालेगा। इसके लिए गिरोह के बदमाश गैंगवार या किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि टिल्लू का प्रमुख इनामी शूटर दीपक पाकसमा या विदेश में बैठा हिमांशु उर्फ बाहु रिटोलया गिरोह की कमान सकता है। एजेंसियां ये भी देख रही हैं कि टिल्लू के खास रहे पश्चिमी यूपी के गैंगस्टर सुनील राठी व नवीन बाली गिरोह की कमान किसे सौंपते हैं।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद दीपक बॉक्सर व रोहित मोई ने मुरथल में टिल्लू गिरोह के दो बदमाशों की हत्या कर दी थी। इससे सुरक्षा एजेंसियों को ये पता लग गया था कि दीपक बॉक्सर ने गिरोह की कमान संभाल ली है। दीपक को तिहाड़ में बंद गिरोह का बदमाश दिनेश कराला निर्देश देता था। अब टिल्लू की हत्या के बाद अब फिर वही स्थिति आ गई है। ऐसे में गिरोह की सक्रियता से नए सरगना का पता लगेगा। इसके अलावा गैंगस्टर सुनील राठी व नवीन बाली ने टिल्लू के कहने पर जितेंद्र गोगी की हत्या करने वाले शूटरों को हथियार मुहैया कराए थे। ऐसे में अब ये देखना होगा कि ये दोनों गैंगस्टर इस लड़ाई को जारी रखेंगे या किसे गिरोह की कमान सौपेंगे। गैंगस्टर नीरज बवाना इनका साथ देगा। सुनील राठी व नवीन बाली की गैंगस्टर अशोक प्रधान से रंजिश भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दो बदमाश संभाल सकते हैं कमान

रोहतक के गांव पाकसमा का रहने वाले दीपक पर दिल्ली व हरियाणा में हत्या के पांच से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उस पर डेढ़ लाख रुपये का इनाम रखा है। बाहु रिटोलिया ने हाल में दिल्ली व हरियाणा में कई सनसनीखेज वारदात की हैं। वह झज्जर में पूर्व सरपंच, गुल्लर प्रधान की हत्या के अलावा रंगदारी नहीं देने पर रणहौला, दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करवा चुका है।


गृह मंत्रालय ने दिए आदेश

दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टिल्लू की हत्या के बाद गैंगवार होने की पूरी संभावना है। ऐसे में गृह मंत्रालय ने पुलिस आयुक्त को सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। स्पेशल सेल को सभी बदमाशों व गिरोह की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। विशेषकर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

टिल्लू से जुड़े गिरोह

1. नीरज बवाना-नवीन बाली-परवेश खेरा गिरोह।

2. कौशल गुरुग्राम गिरोह।

3. रोहित चौधरी- साउथ दिल्ली का रवि गंगवाल गिरोह।

4. पंजाब का भांभिया गिरोह।

5. ट्रांस-यमुना का छेनू गिरोह।

6. पंजाब का जग्गू भगवानपुरिया गिरोह।
7. पश्चिमी यूपी का सुनील राठी-अमित भूरा गिरोह।

8. राम करण बैयनपुरिया गिरोह।

9. संदीप उर्फ ढिल्लू गिरोह।

10. विकी चितानिया-विजय फरमाइया गिरोह।

----------------

टिल्लू गिरोह के प्रतिद्वंद्वी गिरोह

1. जितेंदर उर्फ गोगी- कल्लू खेड़ा गिरोह।

2. दिनेश करालिया-दीपक उर्फ तीतर गिरोह।

3. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह।

4. यमुना पार का हासिम बाबा गिरोह।

5. साउथ दिल्ली का दीपक पंडित गिरोह।

6. अशोक प्रधान गिरोह।

7. राजेश बवानिया गिरोह।

8. काला जठेड़ी गिरोह।

9. जींद का झब्बल गिरोह।

10. रोहतक का राजेश सरकारी गिरोह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article