फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Thunderstorms rain, roads submerged and trees collapsed

गरज के साथ बारिश, सड़कें जलमग्न और पेड़ धराशायी

Sun, 09 Jan 2022 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorms rain, roads submerged and trees collapsed
नोएडा। सेक्टर-60 की तरफ एलिवेअेड रोड से उतरते ही जलभराव।
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। जिले में शुक्रवार रात से शुरू हुई बूंदाबांदी आधी रात के बाद तेज बारिश में बदल गई। इसके बाद शनिवार सुबह से दोपहर तक बादल जमकर बरसे जिससे सड़कों पर कई जगह जलभराव हो गया। जगह-जगह जाम की स्थिति से नौकरीपेशा लोग देरी से कार्यालय तक पहुंचे। इसके अलावा कई लोग ऐसे भी थे जिन्हें जहां सिर छिपाने की जगह मिली, वहां रुक गए। इससे मेट्रो पिलर और एलिवेटेड रोड के नीचे कई चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई। इसके अलावा कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई। साथ ही, कई जगह पेड़ टूटकर गिरने से लोगों को दिक्कत हुई। वहीं, ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में सड़कों पर भरे पानी से वाहन चालक परेशान हुए। कासना स्थित साइट-5 की सड़क पर जलभराव के कारण सिरसा गोलचक्कर से परी चौक आते-जाते समय वाहन चालकों को दिक्कत हुई। यही हाल सूरजपुर-फेज टू का रहा। हल्दौनी कट के पास जलभराव वाहन चालकों की परेशानी का कारण बना रहा। वहीं, कुछ सेक्टरों के अंदर भी जलभराव हुआ।
विज्ञापन

5 मिलीमीटर दर्ज की गई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रविवार को भी बारिश के आसार हैं। दो दिनों की बारिश से तापमान में सात से आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की गई है। शीत लहर भी लोगों की ठिठुरने को मजबूर कर रही है। सोमवार तक मौसम साफ होने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट हो सकती है। बीते वर्ष के मुकाबले जनवरी में इस साल, पहले सप्ताह में अधिक बारिश दर्ज की है।
विज्ञापन

कई जगहों पर गिरे पेड़, जलभराव बना समस्या
सेक्टर-57 में तेज हवा और बारिश से पेड़ टूट गया। इससे वाहनों को यहां से गुजरने में परेशानी हुई। घंटों तक पेड़ इसी तरह पड़ा रहा और लोग परेशान होते रहे। नोएडा में कई जगहों पर पेड़ गिरे दिखे। इधर, मोरना डिपो के बाहर सड़क पर जलभराव से यात्रियों को दिक्कत हुई। सेक्टर-62 और लेबर चौक समेत कई सेक्टरों की सड़कें पानी में डूबी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुनपथ में खुदाई के बाद बारिश से हुआ गड्ढा
गांव जुनपथ के पास 105 मीटर चौड़ी सड़क पर एक माह पहले सीवर लाइन डालने के लिए गड्ढा किया गया था। बाद में इसमें मिट्टी भर दी गई। बारिश से मिट्टी बह गई और बड़ा गड्ढा हो गया। ग्रामीणों ने प्राधिकरण से गड्ढा भरना करने की मांग की है।
रैंप तोड़कर नालियों के लिए जगह बनाई
बीटा-2 निवासी हरेंद्र भाटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बताया कि कुछ माह पहले सेक्टर में लोगों ने स्वयं रैंप तोड़कर नालियों के लिए रास्ता बना दिया। इससे इन स्थानों पर जलभराव नहीं हुआ। उन्होंने प्राधिकरण और अन्य सेक्टरवासियों से इसी तर्ज पर रैंप तोड़कर नालियों के लिए जगह देने की अपील की है।

बारिश का लुत्फ उठाते लोग
शनिवार को मौसम का लुत्फ शहर के कई लोगों ने उठाया। किसी ने सोशल मीडिया पर बारिश वाली सेल्फी डाली तो किसी ने बालकनी से बूंदों का एहसास लिया। कई लोगों ने सोसायटियों में ही बारिश का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed