{"_id":"6498690c802120789b09c296","slug":"three-youths-killed-in-a-car-accident-grnoida-news-c-23-1-noi1091-11448-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद के ध्यानार्थ : सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद के ध्यानार्थ : सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत
Sun, 25 Jun 2023 09:49 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 25 Jun 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
बागपत से बुलंदशहर लौटने के दौरान नींद की झपकी आने से हुई दुर्घटना
मरने वालों में बुलंदशहर का बॉडी बिल्डर प्रखर शर्मा व नेता मनोज गौतम का भाई शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा/दादरी। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बील अकबरपुर टोल प्लाजा के पास रविवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार बुलंदशहर निवासी दो दोस्त और उनके चालक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बुलंदशहर के शीतल गंज निवासी बॉडी बिल्डर प्रखर शर्मा, शहपानी गांव निवासी संजीव कुमार और सौंदा फरीदपुर निवासी चालक हनी शर्मा के रूप में हुई है। संजीव शर्मा खुर्जा से रालोद के टिकट से विधानसभा प्रत्याशी रहे मनोज गौतम के छोटे भाई थे। तीनों युवक बागपत से बुलंदशहर लौट रहे थे, हनी संजीव की कार चलाता था। आशंका है कि नींद की झपकी आने के कारण दोनों वाहन आपस में टकराए हैं। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी और कार में मिले तीन लाख रुपये भी सौंपे। शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस फरार आरोपी चालक को तलाश रही है।
बुलंदशहर के गांव शहपानी निवासी संजीव कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। रविवार तड़के वह अपने साथी प्रखर शर्मा और चालक हनी शर्मा के साथ कार में सवार होकर बागपत से बुलंदशहर लौट रहे थे। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बील अकबरपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से निकालकर राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) पहुंचाया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो गई थी। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि दादरी पुलिस ने तीनों घायलों को अस्तपाल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से हादसे की जांच की जा रही है।
कार की हालत देखकर दावा किया जा रहा है कि अज्ञात वाहन में घुसने या टक्कर लगने से हादसा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां सीसीटीवी की कवरेज नहीं है। इसके अलावा पुलिस ने कुछ दूरी पर भी फुटेज खंगालने का प्रयास किया तो ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण परेशानी हुई। इसके चलते पुलिस की जांच अटकी हुई है। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर अक्सर हादसे होते हैं। सुबह होने वाले हादसों का कारण नींद की झपकी होता है। रात भर जागने के बाद एक्सप्रेसवे पर देर तक वाहन चलाने के कारण चालक को नींद की झपकी आती है।
विज्ञापन
संजीव के भाई की प्रचार के दौरान हुई थी हत्या
संजीव कुमार तीन भाई थे। वर्ष 2017 में उनके बड़े भाई मनोज गौतम ने खुर्जा विधानसभा सीट पर बसपा से टिकट मांग रहे थे। बसपा से उन्हें टिकट नहीं मिला, लेकिन रालोद ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था। चुनाव प्रचार के दौरान ही मनोज गौतम के भाई विनोद व उसके दोस्त सचिन की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मनोज गौतम को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि चुनाव के दौरान मतदाताओं की सहानुभूति के लिए मनोज ने हत्या की साजिश रची थी।