फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three youths arrested with Rs 50 lakh

Noida News: पुलिस ने 50 लाख रुपये के साथ तीन युवकों को पकड़ा

Mon, 15 May 2023 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Three youths arrested with Rs 50 lakh
50 लाख रुपये के साथ तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

रुपये का बिहार कनेक्शन, सेक्टर-27 में डील होने से पहले ही तीनों पकड़े गए
हवाला रैकेट के माध्यम से काले धन को किया जाना था सफेद, छानबीन जारी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने सोमवार को काले धन को सफेद करने के लिए आए तीन युवकों को 50 लाख रुपये के साथ सेक्टर-27 में एक होटल के बाहर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह रकम बिहार के एक ट्रांसपोर्टर की है जिसे दिल्ली के एक हवाला रैकेट के माध्यम से कमीशन काटकर वापस आरटीजीएस करना था। पुलिस के साथ आयकर विभाग की टीम भी जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान पटना निवासी कुमार आर्यन, पांडव नगर, दिल्ली निवासी अरविंद कुमार और दिलशाद गार्डन निवासी विजय के रूप में हुई है। कुमार आर्यन नकद लेकर नोएडा आया था, वहीं अरविंद और विजय को रुपये लेने थे। यह डील होटल में होनी थी। इससे पहले ही पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कैश लेकर आया आर्यन दस्तावेज नहीं दिखा पाया है। आगे की जांच आयकर विभाग को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि बरामद रुपये पटना के संजीव नामक शख्स के हैं। वह पटना का बड़ा ट्रांसपोर्टर बताया जा रहा है। वह कुमार आर्यन के साथ रुपये लेकर आया था। दोनों सेक्टर-27 स्थित होटल में ठहरे थे। कैश देकर बदले में अकाउंट में रकम मिलने की डील तय थी। कुमार को छोड़कर संजीव वापस चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डील दिल्ली के जिस रैकेट से हुई थी उसकी तरफ से एक महिला बात कर रही थी। इसके बताने के मुताबिक कुमार आर्यन कैश लेकर सेक्टर-27 पहुंचा था। वहीं दिल्ली के रैकेट की तरफ से एजेंट पांडव नगर निवासी अरविंद और विजय पहुंचा आया था। पुलिस ने तीनों को रुपये के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने सेक्टर-27 स्थित होटल भी खंगाला, जहां कुमार आर्यन ठहरा था। इसके बाद पुलिस की टीम ने नोएडा-दिल्ली में कई स्थानों पर छापा मारा। शुरुआती जांच में हवाला रैकेट का पता चला है और कुछ कमीशन पर काले धन को सफेद किया जाना था। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि 50 लाख रुपये कैश के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये आरोपी काले धन को सफेद करने के चक्कर में थे। पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

---
एक सप्ताह पहले पकड़ा गया था 10 लाख

एक सप्ताह पहले ही कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने सेक्टर-37 में वाहन चेकिंग के दौरान दस लाख रुपये के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया था। ये लोग भी हवाला रैकेट से जुड़े हुए थे। इस मामले की जांच पुलिस के बाद आयकर विभाग व ईडी की टीम कर ही रही थी कि अब 50 लाख रुपये के साथ तीन आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed