फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three year old innocent girl raped, accused arrested

Noida News: तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2024 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
Three year old innocent girl raped, accused arrested
टॉफी देने के बहाने कमरे में ले गया, दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन

आरोपी के दूसरे समुदाय के होने से हंगामा, पुलिस ने लोगों को समझाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पीरागढ़ी में बृहस्पतिवार को तीन साल की मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद मां की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं, आरोपी के दूसरे समुदाय के होने से लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत करवाया। देर रात पुलिस ने करीब तीस जगह दबिश देने के बाद 27 वर्षीय आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद मां ने देखा कि बच्ची गायब है। वह आसपास के इलाके में बेटी की तलाश करने लगी। इसके बाद मां मकान में रहने वाले किरायेदार युवक के कमरे को खटखटाया। आरोपी दरवाजा नहीं खोल रहा था। कुछ देर बाद वह दरवाजा खोलकर फरार हो गया। बच्ची कमरे में खून से लथपथ थी। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बच्ची को इलाज के लिए पुलिस संजय गांधी अस्पताल ले गई। यहां बच्ची से दुष्कर्म का पता चला। बच्ची ने मां को बताया कि आरोपी टॉफी देने का लालच देकर उसे साथ लेकर गया था। बच्ची का इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी के दूसरे समुदाय के होने से घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को शांत करवाया। आरोपी फैक्टरी में काम करता था और कमरे में अकेले रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article