{"_id":"68eaa8cf67ab107c0009f0b7","slug":"three-vehicles-collided-on-tundla-highway-canter-driver-injured-na-news-c-169-1-sagr1026-158291-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टूंडला हाईवे पर तीन वाहन आपस में भिड़े, कैंटर चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टूंडला हाईवे पर तीन वाहन आपस में भिड़े, कैंटर चालक घायल
Sun, 12 Oct 2025 12:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
टूंडला के आगरा हाईवे पर नगला महादेव कट पर अपरोध से भिड़ी कैंटर व हाईवे पर लगा जाम संवाद
- फोटो : टूंडला के आगरा हाईवे पर नगला महादेव कट पर अपरोध से भिड़ी कैंटर व हाईवे पर लगा जाम संवाद
टूंडला। आगरा हाईवे के महादेव कट पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक कैंटर चालक घायल हो गया। वहीं हादसे के चलते हाईवे पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाते हुए जाम खुलवाया।
घटना शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। आगरा की ओर से आ रही एक कैंटर गाड़ी में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक के पीछे आ रही एक और कैंटर गाड़ी भी इन दोनों वाहनों से जा टकराई। टक्कर में पहले कैंटर का चालक सोनवीर निवासी कुबेरपुर, थाना एत्दमादपुर, आगरा घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना के कारण व्यस्त हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया कि क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया गया और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया जा सका। उन्होंने पुष्टि की कि घटना में चालक को चोटें आई हैं।