{"_id":"5ec175968ebc3e90525e102e","slug":"three-thousend-migrents-depart-in-two-trains-to-their-home-bihar-noida-news-noi511491933","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार श्रमिकों के साथ दो ट्रेनें बिहार रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार श्रमिकों के साथ दो ट्रेनें बिहार रवाना
विज्ञापन
तीन हजार श्रमिकों के साथ दो ट्रेनें रवाना
गुरुग्राम। स्थानीय स्टेशन से रविवार को पांचवें दिन दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बिहार के मधुबनी व मुजफ्फरपुर रवाना हुईं। दोनों ट्रेनों से करीब तीन हजार यात्री अपने घर गए। मधुबनी गई ट्रेन में 1600 यात्री थे। यह शाम 4 बजे रवाना हुई। मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन 1310 श्रमिकों को लेकर शाम 7 बजे रवाना हुई। अगले दो दिन गुड़गांव से कोई भी श्रमिक स्पेशल ट्रेन नहीं है। एक ट्रेन 20 मई को बिहार रवाना होगी।
रविवार को श्रमिकों को स्वास्थ्य की जांच के लिए ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एकत्र किया गया था। जांच के बाद सभी श्रमिकों को रोडवेज की बसों में बैठाकर स्टेशन छोड़ा गया। पुलिसकर्मियों, सिविल डिफेंस कर्मियों व अन्य अधिकारियों की निगरानी में दोनों ट्रेनों को रवाना किया गया। रेलवे स्टेशन पर श्रमिकों के प्रवेश से पूर्व थर्मल स्कैनिंग से उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ सुनिश्चित किया गया कि सभी श्रमिक ने फेस मास्क पहने हों। प्रवासी श्रमिक परिजनों से मिलने के लिए उत्साहित दिखे। उन्होंने तालियां बजाते हुए हरियाणा सरकार और गुरुग्राम प्रशासन का आभार जताया।