फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three smugglers including pistol maker arrested

Noida News: पिस्टल बनाने वाले सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 12 Dec 2023 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 09:16 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers including pistol maker arrested
मध्यप्रदेश से लाकर दिल्ली-एनसीआर व यूपी में गैंगस्टर को बेच रहे थे हथियार
विज्ञापन

----------
11 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल आरोपियों से बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्पेशल सेल ने मंगलवार को हथियारों की तस्करी करने वाले विमल कुमार (19), सुमित कुमार (19) और अमरजीत सिंह उर्फ सरदार (35) को गिरफ्तार कर 11 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की हैं। मध्यप्रदेश निवासी अमरजीत हथियार बनाता था। इसके बाद दिल्ली, एनसीआर व यूपी में सप्लाई की जाती थी।

स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को सूचना मिली थी कि दिल्ली-एनसीआर में गैंगस्टर मध्यप्रदेश के हथियार आपूर्तिकर्ताओं से अत्याधुनिक हथियार खरीद रहे हैं। चार महीने से अधिक समय तक जांच के बाद आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस टीम को 4 दिसंबर को सूचना मिली कि विमल कुमार और सुमित कुमार ने खरगोन, एमपी से पिस्टल की एक खेप खरीदी हैं जिसे दिल्ली में सप्लाई करने लाया गया है। एसीपी वेदप्रकाश की देखरेख में पुलिस ने पुल प्रह्लादपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर प्रयागराज निवासी विमल कुमार और सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से बरामद पिस्टल हाशिम बाबा गिरोह को दी जानी थीं। आरोपी एक पिस्टल आठ हजार में लाते थे जिसे 25 हजार रुपये में बेचा जाता था। आरोपी दो वर्षों में 50 से अधिक पिस्टलों की तस्करी कर चुके हैं। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अमरजीत को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दस साल से इस तस्करी से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed