फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three players from Gautam Buddha Nagar won two gold and one silver medal at the Taekwondo Championship.

Noida News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के तीन खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण व एक रजत

Wed, 01 Jul 2026 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three players from Gautam Buddha Nagar won two gold and one silver medal at the Taekwondo Championship.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के तीन ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने गोवा के मापुसा स्थित पेडेम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 26 से 28 जून तक आयोजित 9वीं एशिया कप ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नोएडा के हल्द्वानी गांव निवासी रुद्र प्रताप सिंह और फेस-1 नया गांव की पायल ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि सलारपुर गांव की नंदनी ने रजत पदक हासिल किया। तीनों खिलाड़ी नोएडा स्थित स्काई बर्ड स्पोर्ट्स अकादमी में कोच आकाश सेन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। कोच ने बताया कि खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में तकनीक, फिटनेस और आत्मविश्वास दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वियों को हराया। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। जिले में इस सफलता से खेल जगत में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed