फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three people trapped in a lift due to rainwater

Noida News: बारिश के पानी की वजह से लिफ्ट में फंसे तीन लोग

Wed, 08 Oct 2025 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Three people trapped in a lift due to rainwater
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली इंचांटे सोसाइटी में बुधवार को भी बारिश के पानी की वजह से सोसाइटी के एक टावर में तीन लिफ्ट बंद हो गई। जिसमें सवार तीन लोग करीब पांच मिनट तक फंस गए। उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। निवासियों का आरोप है कि रखरखाव में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। कई बार मेंटेनेंस से शिकायत करने के बाद भी कुछ भी बदलाव नहीं आया। निवासियों ने बताया कि बुधवार को एच 5 टावर में अचानक सुबह लिफ्ट बंद हो गई। लिफ्ट बंद होने की वजह बारिश का पानी बताया गया। बारिश का पानी लिफ्ट में आने के कारण उसके सेंसर ने काम करना बंद कर दिया, जिसके कारण लिफ्ट नीचे से ऊपर जाते समय दूसरे फ्लोर पर बंद हो गई। इस दौरान लिफ्ट में तीन लोग भी सवार थे, जो कि पांच मिनट तक फंस रहे। उन लोगों ने शोर मचाया तब तक अपने आप लिफ्ट के दरवाजे खुल गए। सभी वहीं उतर कर सीढ़ियों की मदद से अपने फ्लैट तक पहुंचे। निवासियों ने बताया कि कई बात सोसाइटी की लिफ्ट में लोग फंस चुके है। उसके बाद भी लिफ्ट की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। निवासियों का आरोप है कि समय पर लिफ्ट का मेंटेनेंस भी नहीं कराया जाता है। जिससे किसी दिन सोसाइटी में बड़ा हादसा हो सकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed