{"_id":"690df6f6a77eed75fc09155c","slug":"three-people-including-the-gang-leader-were-arrested-for-stealing-and-recce-by-changing-the-number-plates-of-cars-noida-news-c-1-noi1095-3602257-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार की नंबर प्लेट बदल करते थे रेकी और चोरी, गिरोह के सरगना समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार की नंबर प्लेट बदल करते थे रेकी और चोरी, गिरोह के सरगना समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
कार, लाखों की ज्वेलरी और महंगी घड़ियां समेत अन्य सामान बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रेकी कर घरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। सरगना समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बुलंदशहर के डिवाई निवासी गोपाल, दिल्ली के कल्याणपुरी के पप्पू उर्फ रामजी और मुकेश उर्फ टीटू ने पूछताछ में बताया कि रेकी या वारदात के दौरान कार की नंबर प्लेट बदल देते थे। कोई टोकता था तो कहते थे कि रूम तलाश रहे हैं।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल होने वाली कार, लाखों की ज्वेलरी, महंगी घड़ियां समेत अन्य सामान बरामद किया गया है एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस की टीम घरों में चोरी करने वाले बदमाशों के खिलाफ काम कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के साथ जांच आगे बढ़ाई तब शुक्रवार को कार सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
बदमाशों से पूछताछ के बाद एक सुनार को भी दबोच लिया। आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। नोएडा के अलावा दिल्ली समेत अन्य जगहों पर भी कई वारदात कर चुके हैं। पहले भी दोनों मुख्य आरोपी दिल्ली से जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में कर चुके हैं 20 से अधिक वारदात
बदमाश दिल्ली में 20 से अधिक वारदात कर चुके हैं है। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार का कहना है कि आरोपी कम पढ़े-लिखे हैं। सुनार मुकेश नौवीं फेल है। पप्पू और गोपाल ने छठवीं तक की पढ़ाई की है। मुकेश दोनों से चोरी की ज्वेलरी कम कीमत में लेता था और उसे पिघलाकर बदल देता था। इन बदमाशों ने दिल्ली-नोएडा के अलावा कई शहरों में घटनाएं की है।