Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three para-athletes from Gautam Buddha Nagar met Prime Minister Modi

Noida News: प्रधानमंत्री मोदी से मिले गौतमबुद्ध नगर के तीन पैरा खिलाड़ी

Thu, 05 Nov 2026 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Three para-athletes from Gautam Buddha Nagar met Prime Minister Modi
- एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर बढ़ाया था देश का गौरव, प्रधानमंत्री ने दी बधाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी/ग्रेटर नोएडा। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम रोशन करने वाले गौतमबुद्ध नगर के तीन पैरा खिलाड़ियों ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इनमें जेवर क्षेत्र के प्रवीण कुमार, वरुण सिंह भाटी और ग्रेटर नोएडा की सुवर्णा राज शामिल रहीं। प्रधानमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के अनुभव और तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर के तीनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। जेवर क्षेत्र के गोविंदगढ़ निवासी प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी-64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। वहीं, जमालपुर निवासी वरुण सिंह भाटी ने पुरुषों की ऊंची कूद टी-42/टी-63 स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-फाई निवासी सुवर्णा राज ने महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ-54 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से उनके परिवार, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में उत्साह है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन ने जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और देश के लिए पदक जीतने की प्रेरणा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed