{"_id":"68fe70d5d074f14231063c97","slug":"three-of-the-youths-deported-from-america-are-residents-of-mulana-na-news-c-36-1-amb1002-151965-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अमेरिका से डिपोर्ट युवकों में तीन मुलाना के रहने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अमेरिका से डिपोर्ट युवकों में तीन मुलाना के रहने वाले
Mon, 27 Oct 2025 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। एक बार फिर से अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए गए युवकों में अंबाला के पांच युवकों के नाम सामने आए हैं। इनकी पहचान के बाद इन्हें रविवार को अंबाला लेकर आया गया। डिपोर्ट हुए पांचों युवक अंबाला के ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
इसमें तीन युवक मुलाना के, एक नारायणगढ़ और एक युवक नग्गल का है। युवक सुबह ही अपने घर पहुंच गए थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी से बात नहीं की। बताया जाता है कि युवक कर्जे पर रुपये लेकर तो कोई जमीन को गिरवी रखकर डंकी रूट से अमेरिका गए थे। इस दौरान उन्होंने कई यातनाएं भी सहीं।
अब जब उन्हें अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया गया है तो उनकी हालत काफी खराब हो गई है। डिपोर्ट होकर आने वालों में अंबाला के मुलाना से हरदेश, टपरी गांव निवासी साहिल कुमार, मुलाना निवासी तौशिक, नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खानपुर लबाना निवासी गुरसेव, नग्गल थाना क्षेत्र के गांव जगौली गांव निवासी हरजिंद्र सिंह शामिल हैं।