फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   three hours intensive checking operation , 14 detained

ऑपरेशन प्रहार टूः तीन घंटे चला सघन चेकिंग अभियान, 14 हिरासत में

Tue, 09 Mar 2021 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
three hours intensive checking operation , 14 detained
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला अपराध में जेल से छूटे लोगो के घरो पर पूछताछ करते एसीपी रजनीश वर्मा
नोएडा। महिला दिवस के मौके पर पुलिस की तरफ से ऑपरेशन प्रहार-2 चलाया गया। इसके तहत एसीपी-2 के नेतृत्व में चौड़ा, मोरना और झुंडपुरा गांवों में तीन घंटे की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की 40 सदस्यीय टीम ने महिला अपराध में शामिल आरोपियों व हिस्ट्रीशीटर के घर पर धावा बोलकर जांच की। ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत 14 संदिग्ध लोगों को चिह्नित कर हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को शासन की तरफ से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत एसीपी-2 रजनीश वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली सेक्टर-24 व 58 पुलिस के साथ ऑपरेशन प्रहार-2 चलाया गया। इसके तहत चौड़ा, मोरना और झुंडपुरा गांव के 27 स्पॉट और लोकेशन चिह्नित किया गया था। इन स्थानों पर महिला अपराध से संबंधित आरोपी और हिस्ट्रीशीटर जो जेल से छूटे हैं, उनके यहां धावा बोला गया। उनके बारे में जानकारी ली गई और पुलिस सत्यापन के बारे में पता किया गया। तीन घंटे के दौरान लगभग 50 आरोपियों के घर की जांच की गई। इनमें कई लोग घर पर नहीं मिले और कई आरोपी कई महीनों से गायब हैं। पुलिस ने ऐसे आरोपियों की लिस्ट बनाई है। इस दौरान 14 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। कुछ स्थानों पर बैगर पुलिस सत्यापन के रह रहे 5 मकान मालिकों को नोटिस दिया गया है। एवं तत्काल पुलिस सत्यापन कराने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

महिला अपराध के नए प्वाइंट चिह्नित
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस कार्रवाई व आम लोगों की शिकायतों को देखते हुए कुछ नए संवेदनशील प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। ये प्वाइंट सघन आबादी क्षेत्र के झुंडपुरा, चौड़ा व मोरना के हैं। इन स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी और महिला पुलिसकर्मी की तैनाती होगी। यहां सादे वर्दी में भी पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक एक मकान में 80 से 100 लोग
ऑपरेशन प्रहार के दौरान पुलिस की टीम को पता चला कि इन गांवों में कई ऐसे मकान हैं। जहां एक घर में अस्सी से 100 लोग रहते हैं। इन लोगों का पुलिस सत्यापन तो दूर मकान मालिकों के पास भी किरायेदारों की जानकारी नहीं है। सोमवार को ऐसे पांच मकान मालिक को चिह्नित कर नोटिस दिया गया है। यह अभियान लगातार चलता रहेगा और कई सघन आबादी वाले क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जाएगा।

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर ऑपरेशन प्रहार-2 चलाया। इसके तहत सघन आबादी क्षेत्रों के 27 संवेदनशील प्वाइंट व लोकेशन पर जांच की गई। अभी 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अभियान लगातार चलता रहेगा। - रजनीश वर्मा, एसीपी टू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed