फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three friends murdered a salesman and threw his body in a 15 feet deep drain.

Noida News: तीन दोस्तों ने हत्या कर 15 फीट गहरे नाले में फेंका सेल्समैन का शव

Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
Three friends murdered a salesman and threw his body in a 15 feet deep drain.
तीन दोस्तों ने हत्या कर 15 फीट गहरे नाले में फेंका सेल्समैन का शव
विज्ञापन

- क्रेडिट कार्ड से दिलाए मोबाइल की किस्त मांगने पर ग्रेनो वेस्ट में की वारदात, दो गिरफ्तार
- सुराग लगने पर पुलिस ने नाले में दिन भर तलाशने के बाद शाम को शव बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में तीन दोस्तों ने रिटेल स्टोर के सेल्समैन सुमंजय की हत्या कर उसका शव 17 फुट गहरे नाले में फेंक दिया। सुमंजय ने दोस्त पुनीत को अपने क्रेडिट कार्ड से मोबाइल दिलाया था। आरोप है कि किस्त मांगने पर पुनीत ने दो दोस्तों विवेक और अमन के साथ मिलकर रूमाल से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर पुनीत और विवेक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अमन फरार है। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर सोमवार को दिन भर प्रयास के बाद शाम को शव बरामद किया।
मूलरूप से एटा के गांव कंसुरी निवासी सुमंजय (24) रिटेल स्टोर में सेल्समैन थे। सुमंजय भाई धनंजय के साथ पुराने हैबतपुर गांव में किराए पर रहते थे। सुमंजय ने अपने क्रेडिट कार्ड से दोस्त पुनीत को किस्त पर मोबाइल खरीदकर दिया था। जिसकी किस्त प्रतिमाह पुनीत ने देने का वादा किया था। बीते तीन महीने से पुनीत सुमंजय को किस्त नहीं दे रहा था। सुमंजय बार-बार पेनल्टी व ब्याज लगने का हवाला देकर रुपयों की मांग करता था। रविवार रात पुनीत ने दो दोस्त विवेक व अमन के साथ मिलकर सुमंजय की हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया। अमन और विवेक सुमंजय के भी परिचत हैं।
विज्ञापन


पहले पार्टी की फिर पुलिस पर रूमाल से गला दबाया
एसीपी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह धनंजय ने भाई सुमंजय के लापता होने की सूचना दी। रात को मुमंजय के घर नहीं लौटने से परिजन परेशान थे। आरोपी सुमंजय को साथ लेकर गए थे। पुलिस ने सीडीआर आदि की मदद से आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सुमंजय के साथ पार्टी की। गौड़ सिटी सोसाइटी के पास नाले की पुलिया पर खड़े होकर रूमाल से गला दबाकर सुमंजय की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसका शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सुमंजय के लापता होने की सूचना पर घटना की पड़ताल की गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव की तलाश की गई। नाले से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। - सुनीति, डीसीपी सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed