फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three booths will be made for women, special facility will be available

महिलाओं के लिए बनेंगे तीन बूथ, विशेष सुविधा मिलेगी

Mon, 08 Mar 2021 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Three booths will be made for women, special facility will be available
नोएडा। जिले की बुजुर्ग एवं बीमार महिलाओं के लिए टीकाकरण का आज सुनहरा मौका है। स्वास्थ्य विभाग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को जिले में महिलाओं के तीन बूथ जिला अस्पताल, जिम्स और जेवर में बनाएगा। प्रत्येक बूथ में 100 महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बने बूथ पर महिला चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी, ताकि महिलाएं को अधिक से अधिक लाभ ले सकें। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि टीकाकरण में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना बनाई गई है। तीनों बूथों पर महिलाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। हर जगह न्यूनतम 100 महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य जरूर पूरा होगा। इससे अधिक महिलाएं टीकाकरण के लिए आती हैं तो उनको भी वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में महिला स्टाफ ही प्रक्रिया में शामिल होगा। टीकाकरण पूर्व निर्धारित नियमों एवं दिनों के अनुसार जारी रहेगा। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि उम्मीद है कि बड़ी संख्या में महिलाएं टीकाकरण के लिए पहुंचेंगी। महिला दिवस पर स्वास्थ्य शिविर भी लगाएंगे। जहां कैंसर सहित विभिन्न रोगों की मुफ्त जांच होगी। महिलाएं सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक शिविर में जांच करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed