फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   three arrested

Noida News: पीजी में चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
three arrested
पीजी में चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

- कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने 10 मोबाइल व दो बाइक बरामद की

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने पीजी में चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नेपाली नागरिक है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक, 10 मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। एसीपी वर्णिका सिंह ने बताया कि कोतवाली फेज थ्री पुलिस की टीम ने मंगलवार को सेक्टर 68 स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास से तीन संदिग्ध बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि ये चोरी करने वाले बदमाश हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कानपुर निवासी मोहित, मामूरा निवासी आदित्य और नेपाल निवासी सागर के रूप में हुई है। मोहित इस गिरोह का सरगना है। सरगना मोहित आठवीं पास है और आदित्य पांचवीं और सागर छठी तक की पढ़ाई की है। मोहित के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में 11 केस विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। ये बदमाश पिछले दो साल से आपराधिक घटनाएं कर रहे हैं। गिरफ्तार सरगना पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed