फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested for stealing POS machines and set-top boxes in Greater Noida

सूरजपुर में करोड़ों की चोरी: 3172 पेटीएम मशीनें और 147 एयरटेल सेटअप बॉक्स बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 06:58 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 15 Oct 2026 06:58 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आईनोट्रोनिक्स कंपनी में हुई करीब तीन करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Three arrested for stealing POS machines and set-top boxes in Greater Noida
3172 पीओएस मशीनें और 147 सेटअप बॉक्स बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में हुई करोड़ों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों  की पहचान बिलाल (26)  निवासी गाजियाबाद, सलमान (32) निवासी  बुलंदशहर, आदिल (26) निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है।  पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 3172 पीओएस पेटीएम प्रिंटर/मोबाइल टाइप मशीनें और एयरटेल के 147 सेटअप बॉक्स बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत कंपनी ने करीब 3 करोड़ रुपये बताई है। घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन और तीन नाजायज चाकू भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आईनोट्रोनिक्स कंपनी से चोरी हुआ सामान एक लोडर में भरकर कुछ लोग न्यू दादरी रेलवे स्टेशन के पास जंगल में खड़े हैं और उसे कहीं ले जाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

सूचना पर पुलिस टीम ने न्यू दादरी जंक्शन के पास जंगल में घेराबंदी की और लोडर समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले के खुलासे के लिए थाना सूरजपुर और सर्विलांस की कुल तीन टीमें गठित की थीं।

वाहन में मिला चोरी का सामान
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मौके पर छोटा हाथी वाहन मिला। तलाशी लेने पर उसमें चोरी की पीओएस पेटीएम प्रिंटर और मोबाइल टाइप मशीनें, एयरटेल कंपनी के सेटअप बॉक्स, एक बारकोड प्रिंटर मशीन, दो क्यूआर कोड स्कैनर, दो रोल शोल्डर वायर, दस मदरबोर्ड और तीन नाजायज चाकू बरामद हुए। आरोपी बिलाल दसवीं पास है और कबाड़ी का काम करता है। वहीं सलमान कक्षा दो तक पढ़ा है और फूलमंडी फेस-2 में फल बेचता है। आरोपी आदिल कक्षा 5 तक पढ़ा है और मीट की दुकान चलाता है। 
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि 9 अक्टूबर की मध्यरात्रि में उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। साथियों में दादरी निवासी इमरान उर्फ , लखनावली निवासी फरमान, लखनावली निवासी राशिद और नई आबादी दादरी निवासी वसीम पुत्र इकबाल शामिल हैं। आरोपियों ने बताया कि सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र की साइट-बी में स्थित आईनोट्रोनिक्स कंपनी के पीछे जंगल की तरफ जाने वाला रास्ता है।

वहां उन्होंने कंपनी की पिछली दीवार में लगे बड़े एक्जॉस्ट फैन को उखाड़ा और उसी रास्ते से अंदर घुस गए। कंपनी में कार्टूनों में पैक पीटीएम मशीनें, सेटअप बॉक्स और अन्य सामान रखा था। आरोपी इन कार्टूनों को चोरी कर कंपनी के पीछे से बाहर निकाल लाए और जंगल के रास्ते छोटा हाथी वाहन में लादकर चले गए। वे इस सामान को बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन

फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार आईनोट्रोनिक्स कंपनी से चोरी हुई पीओएस पेटीएम मशीनों और अन्य सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। फरार इमरान उर्फ पंगा, फरमान, राशिद और वसीम की गिरफ्तारी के लिए थाना सूरजपुर से तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आदिल का लंबा आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी आदिल का आपराधिक इतिहास सबसे लंबा है। उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर के साथ अलीगढ़ जनपद के कई थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना सूरजपुर में चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे तथा जुआ अधिनियम की में मुकदमा दर्ज है। अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी, थाना खैर और थाना सासनी गेट में चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में उस पर कुल सात मुकदमे हैं। बिलाल और सलमान के खिलाफ थाना सूरजपुर में दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed