फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested for snatching mobile phones from passersby in greater noida

Noida: राहगीरों से मोबाइल स्नैचिंग करने वाले तीन गिरफ्तार, 28 फोन बरामद, तीनों पर पहले से दर्ज हैं केस

Tue, 28 Oct 2025 05:40 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Oct 2025 05:40 PM IST
सार

आरोपी इरशाद और विनीत के पास से तमंचा और चाकू मिला है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में राहगीरों से चाकू दिखाकर मोबाइल लूटते थे।

विज्ञापन
Three arrested for snatching mobile phones from passersby in greater noida
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की कासना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार के बल पर राहगीरों से मोबाइल छीनने व चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 28 मोबाइल, एक चोरी की बाइक, एक तमंचा और एक चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई शामिल हैं।

विज्ञापन

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने स्थानीय इंटेलिजेंस की मदद से तीनों आरोपियों को एक आंबेडकर पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कस्बा कासना निवासी दो सगे भाई इरशाद (21) व दिलशाद (19) के अलावा विनीत (20) के रूप में हुई है। आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देकर मोबाइल फोन को सस्ते दामों पर बेच दिया करते थे। जब्त की गई बाइक की जांच में पता चला कि वह 2022 में चोरी की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इरशाद और विनीत के पास से तमंचा और चाकू मिला है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में राहगीरों से चाकू दिखाकर मोबाइल लूटते थे। आरोपियों ने बताया कि वह चोरी के मोबाइल दिल्ली भेजने की फिराक में थे। जिससे उन्हें सस्ते दामों में बेच सकें। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इरशाद पर चोरी और आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

दिलशाद पर भी इसी तरह के मुकदमे चल रहे हैं। विनीत पर तीन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। मोबाइलों की शिनाख्त के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों से समन्वय किया जा रहा है। जिससे उनके वास्तविक मालिकों को फोन वापस दिलाए जा सकें। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed