फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested for making fake documents of Nepali citizens

नेपाली नागरिकों के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले तीन गिरफ्तार

Tue, 23 Mar 2021 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for making fake documents of Nepali citizens
नोएडा। नेपाली नागरिकों को म्यूजिक कंसर्ट में शामिल होने के नाम पर नोएडा बुलाकर उनके फर्जी दस्तावेज बना बैंक अकाउंट खोलकर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के तीन अन्य आरोपियों को कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कुशीनगर निवासी बिट्टू उर्फ कुणाल प्रजापति, पालम निवासी सुनील कुमार और मैनपुरी निवासी सुदीप कुमार के रूप में हुई है। इनमें बिट्टू दुकान और सुनील आंध्रा बैंक में आधार कार्ड सेंटर चलाता है। पुलिस ने इनके पास से कंप्यूटर, लैपटॉप व अन्य कागजात बरामद किए हैं। बीते शुक्रवार को कमिश्नरेट पुलिस ने इस गिरोह का खुलासा कर मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी नेपाल से भोले भाले लोगों को म्यूजिक कंसर्ट के नाम पर नोएडा बुलाते थे और इनके फोटो व फर्जी कागजात से सिम दिलवा देते थे। आधार कार्ड बनाकर इनका खाता भी खुलवा देते थे। इन खातों में साइबर ठगी के पैसे मंगवाए जाते थे। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अशोक कुमार यादव, कमल रवि लाल शर्मा और गीता शर्मा उर्फ गीता छेत्री को गिरफ्तार किया था। जांच के बाद गिरोह में शामिल तीन और आरोपियों को सोमवार को मुनिरका, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। एडीसीपी ने बताया कि बिट्टू की मुनिरका में दुकान है। उसके पास पहले आधार कार्ड व पैन कार्ड बनाने का लाइसेंस था। 2018 में आधार कार्ड बनाने का लाइसेंस बैंकों के पास चला गया तब से वह पैन कार्ड बनाने का काम करता है। मुनिरका में ही उसकी मुलाकात आरोपी कमल रवि लाल शर्मा से हुई थी। तब से ही बिट्टू नेपाली नागरिकों के आधार कार्ड व पैन कार्ड बनाता था। इसमें फर्जी दस्तावेेेेज का इस्तेमाल करता था। इसके बाद इस गिरोह में आंध्रा बैंक में आधार कार्ड सेंटर चलाने वाले सुनील कुमार को जोड़ा। सुनील को तीसरे आरोपी सुदीप ने एक फर्जी मुहर दी थी। इस मुहर का नेपाली दस्तावेज पर इस्तेमाल किया जाता था। आंध्रा बैंक में सुनील फार्म को बिना चेक किए स्कैन कर नेपाली लोगों के फिंगरप्रिंट व बायोमैट्रिक पहचान लेकर आगे आधार केन्द्र को भेज देता था। इसी तरह आधार कार्ड बनवाए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed