फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Thousands of rupees were stolen from the accounts of two businessmen.

Noida News: लिंक ओपन करते ही दो व्यापारियों के खाते से उड़े हजारों रुपये

Wed, 22 Oct 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees were stolen from the accounts of two businessmen.
कोसीकलां। दो व्यापारी उस समय ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए जब दोनों ने एक व्यापारी के वाट्सएप से आई लिंक को ओपन कर लिया और दोनों के खाते से अलग-अलग 96 एवं 90 हजार रुपये उड़ गए।
विज्ञापन

कोसीकलां निवासी योगेश कुमार एवं राजू के वाट्सएप पर चार दिन पूर्व एक व्यापारी ने लिंक भेजी थी। लिंक भेजने वाले व्यापारी का दूसरे व्यापारियों के साथ आपसी लेन देन चलता रहता है। इसलिए उन्होंने उस लिंक को ओपन कर यह देखा कि क्या मैसेज भेजा है। पीड़ितों का आरोप है कि जैसे ही अलग-अलग समय पर दोनों व्यापारियों ने उस लिंक को ओपन किया, वैसे ही उनके खाते से 10 हजार रूपये कट गए। बैंक से मैसेज आया तो व्यापारी चौंक गए, लेकिन जब तक दोनों व्यापारी अपने खातों की सुरक्षा के लिए कुछ कर पाते, तब तक योगेश कुमार के खाते से 96 हजार एवं राजू के खाते से 90 हजार रुपये पार हो चुके थे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला कायम कर जांच साइबर टीम को भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed