{"_id":"69076fba3760acca110514ca","slug":"those-who-have-the-contract-to-keep-the-city-clean-are-being-negligent-grnoida-news-c-23-1-lko1064-79463-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिनके पास शहर को साफ रखने का ठेका, वहीं बरत रहे लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिनके पास शहर को साफ रखने का ठेका, वहीं बरत रहे लापरवाही
विज्ञापन
फोटो:
जिनके पास शहर को साफ रखने का ठेका, वहीं बरत रहे लापरवाही
-ग्रेटर प्राधिकरण ने एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल व आरआर फैसिलिटी पर लगाया 3 लाख का जुर्माना
-जिम्मेदारी होने के बाद भी सड़क पर जमा मिली धूल, बिसरख गांव में कई दिन से सफाई नहीं
-कंपनी के पास है शहर की सड़कों को मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से साफ करने की जिम्मेदारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने शहर की सड़कों को साफ करने में लापरवाही बरतने पर एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी पर सड़कों को साफ रखने की जिम्मेदारी है, लेकिन जांच में जगह-जगह गंदगी मिली है। सड़क के किनारे मिट्टी जमा मिला। काफी दिन से 130 मीटर रोड को साफ नहीं किया गया। प्राधिकरण ने भविष्य में फिर लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान लागू है। नियमों के तहत सड़कों को साफ रखना है। ताकि धूल नहीं उड़े, लेकिन ग्रेनो की सड़कों पर धूल उड़ रही है। जो वायु प्रदूषण बढ़ने का कारण बन रही है। लगातार शिकायत के बाद एक नवंबर को प्राधिकरण की टीम ने 130 मीटर रोड का निरीक्षण किया। जांच में मुख्य सड़क पर काफी गंदगी मिली। साइड वर्ज पर काफी संख्या में पॉलिथीन व अन्य कूड़ा पड़ा मिला। डिवाइडर की तरफ सड़क पर मिट्टी जमा मिला। मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन भी काफी दिन से नहीं चली है। नियमित सफाई नहीं होने पर प्राधिकरण ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की है। उनकी भुगतान की धनराशि से जुर्माने की राशि काटी जाएगी। साथ ही भविष्य में फिर लापरवाही नहीं करने की चेतावनी दी है।
गांव में सफाई नहीं करने पर कंपनी पर कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने बिसरख गांव में साफ सफाई नहीं करने वाले कंपनी पर भी कार्रवाई कर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर प्राधिकरण की टीम ने गांव में जाकर जांच की तो वहां गंदगी मिली। जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर मिले। झाडू नहीं लगाई जा रही है। जिस कारण काफी गंदगी फैली मिली। काफी दिन से गांव में साफ सफाई नहीं की गई है। कंपनी आरआर फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही करार की शर्तों के तहत काम करने के निर्देश दिए हैं।