फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   This wedding season, pink outfits are the rage at the Haldi ceremony.

Noida News: शादी के सीजन में हल्दी रस्म में पिंक आउटफिट का जलवा

Sun, 02 Nov 2025 05:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
This wedding season, pink outfits are the rage at the Haldi ceremony.
-पारंपरिक परिधानों की खरीदारी जोरों पर, बाजारों में जबर्दस्त रौनक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नवंबर की शुरुआत के साथ ही शादी का सीजन जोर पकड़ चुका है। शहर के बाजारों में इन दिनों रौनक देखने लायक है। हल्दी के रस्म के लिए पारंपरिक परिधानों की खरीदारी जोरों पर है। लेकिन इस बार का ट्रेंड कुछ अलग है । हल्दी की रस्म में जहां अब तक पीले रंग को सबसे शुभ माना जाता था, वहीं इस बार पिंक रंग ने बाजार में धूम मचा दी है।

करोल बाग, लाजपत नगर, चांदनी चौक और सरोजिनी नगर जैसे लोकप्रिय बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर पिंक कलर के आउटफिट की डिमांड तेजी से बढ़ी है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार दुल्हनें और उनके परिवार पारंपरिक पीले रंग की जगह हल्के गुलाबी, फ्यूशिया, बेबी पिंक और पेस्टल शेड्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बुटीक संचालकों ने बताया कि इस सीजन में लगभग हर दूसरी दुल्हन हल्दी के लिए पिंक लहंगा या फ्लोरल ड्रेस चुन रही है। सोशल मीडिया और सेलिब्रिटी वेडिंग्स का भी इस ट्रेंड पर बड़ा असर पड़ा है।
विज्ञापन


फैशन डिजाइनरों के मुताबिक, बदलते समय के साथ शादी के हर फंक्शन का ड्रेस कोड भी नया रूप ले रहा है। पहले जहां रंगों का चयन परंपरा के अनुसार होता था, अब थीम और फोटोशूट के हिसाब से कपड़े चुने जा रहे हैं। पिंक आउटफिट कैमरे पर ब्राइट और आकर्षक दिखते हैं, इसलिए यह रंग युवाओं की पहली पसंद बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
गहनों व सजावटी सामानों की बिक्री में भी उछाल
शादी से जुड़े गहनों, सजावटी सामान, फूलों की ज्वेलरी और कॉस्मेटिक्स की बिक्री में भी उछाल देखा जा रहा है। बाजारों में भीड़ इतनी बढ़ गई है कि पार्किंग स्थान तक कम पड़ने लगे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि दिवाली और छठ पर्व के बाद भी यह रौनक दिसंबर तक बनी रहेगी।ग्राहकों का कहना है कि शादी का मौसम तो हर साल आता है, लेकिन इस बार फैशन में नए रंगों और डिजाइन का जलवा कुछ अलग ही नजर आ रहा है। परंपरा और आधुनिकता के इस संगम ने दिल्ली के बाजारों में शादियों की चमक को कई गुना बढ़ा दिया है।

वर्जन

इस सीजन में हल्दी के लिए अब पीले की जगह पिंक थीम के कपड़े और ज्वेलरी की मांग बढ़ी है। सोशल मीडिया ट्रेंड का इस पर बड़ा असर पड़ा है।
-भावना , बुटीक संचालक

हमने अपनी बहन की हल्दी के लिए पूरा पिंक थीम रखा है। फोटो और वीडियो में यह रंग बहुत खूबसूरत लगता है, इसलिए अब यह नया ट्रेंड बन गया है।
-नेहा शर्मा, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed