फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Thirst quenched after 17 days; 22-hour supply brings relief to Ecovillage-3.

Noida News: 17 दिन बाद बुझी प्यास, 22 घंटे की सप्लाई से इकोविलेज-3 को राहत

Sat, 13 Jun 2026 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Thirst quenched after 17 days; 22-hour supply brings relief to Ecovillage-3.
- पानी संकट खत्म, अब स्थायी समाधान की मांग
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज-3 सोसाइटी में करीब 17 दिन से चली आ रही पानी की किल्लत पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। प्राधिकरण की ओर से 22 घंटे पानी की आपूर्ति बढ़ाए जाने के बाद निवासियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि लोगों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान अभी भी जरूरी है। सोसाइटी के निवासी मृत्युंजय ने बताया कि 11 टावरों में रहने वाले करीब 1800 परिवार पिछले कई दिनों से कम प्रेशर और अनियमित जलापूर्ति की समस्या से जूझ रहे थे। कई फ्लैटों में पानी बीच-बीच में बंद हो जाता था, जबकि जहां सप्लाई पहुंचती थी वहां भी प्रेशर इतना कम था कि एक बाल्टी भरने में काफी समय लगता था। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस प्रबंधन रोजाना देर से पानी आपूर्ति की सूचना देता था, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। उनका कहना है कि सोसाइटी की जल भंडारण व्यवस्था कमजोर होने के कारण हर वर्ष ऐसी समस्या सामने आती है।

जल विभाग के अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जलापूर्ति बढ़ाई गई है। निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिली हैं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। निवासियों ने प्राधिकरण से दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में दोबारा जल संकट का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed