{"_id":"603e99068ebc3edc076e0763","slug":"third-phase-vaccination-from-tomorrow-scheduled-days-in-hospitals-noida-news-noi5688658127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से तीसरे चरण का टीकाकरण, अस्पतालों में निर्धारित किए दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से तीसरे चरण का टीकाकरण, अस्पतालों में निर्धारित किए दिन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में चार मार्च से तीसरे चरण काकोरोना टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसमें 65448 बुजुर्गों व बीमारों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 60 वर्ष से अधिक व 45 से 59 वर्ष के बीच गंभीर बीमारियों से पीड़ित आम लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं।
सरकारी अस्पतालों में टीका निशुल्क होगा जबकि निजी अस्पतालों में प्रति डोज 250 शुल्क निर्धारित किया है। टीकाकरण सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा। शासन स्तर के अधिकारियों के साथ मंगलवार को ऑनलाइन बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया। जिले के सरकारी अस्पतालों , सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल व ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स में सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण होगा।
इसके अतिरिक्त अन्य सरकारी अस्पतालों में सोमवार, बृृहस्पतिवार व शुक्रवार को वैक्सीन दी जाएगी। निजी अस्पतालों के लिए सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि जिले में 65448 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें 33,500 को सरकारी व 31,948 को निजी अस्पताल में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
निजी अस्पताल में कोरोना वारियर्स को भी देना होगा शुल्क
निजी अस्पताल जाने वाले कोरोना वारियर्स को भी शुल्क देना होगा। कई स्वास्थ्यकर्मियों व अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को मार्च में निजी अस्पताल से पहली खुराक निशुल्क मिली थी। लेकिन दूसरी खुराक के लिए उन अस्पताल में भी 250 रुपये शुल्क देना पड़ेगा।
ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों पद्धतियों से होगा पंजीकरण
सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया किपंजीकरण ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से होगा। 40 फीसदी लोगों का पंजीकरण केंद्र पर हो सकता है, जबकि 60 फीसदी लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कोविन पोर्टल 2.0 लांच किया है। बुधवार को पंजीकरण के लिए लिंक जारी होगा। लिंक में पूछी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करवाया जा सकता है। जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, उनका केंद्र पर ही पंजीकरण किया जाएगा।