{"_id":"6b0bc24ee639d3c2410153fd","slug":"thieves-stole-all-four-tires-from-a-vehicle-in-sigma-3-greater-noida-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: सिग्मा-3 में चोरों के हौसले बुलंद, स्कॉर्पियो-एन के चारों टायर चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: सिग्मा-3 में चोरों के हौसले बुलंद, स्कॉर्पियो-एन के चारों टायर चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Sun, 29 Nov 2026 11:42 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:42 AM IST
सार
घटना ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा-3 की है। हैरानी की बात यह है कि जिस इलाके में वारदात हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे होने के साथ सुरक्षा गार्ड भी तैनात हैं। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
गाड़ी को चारों टायर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा-3 में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार को अज्ञात चोरों ने रिहायशी इलाके में खड़ी एक स्कॉर्पियो-एन को निशाना बनाते हुए उसके चारों टायर चोरी कर लिए। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना से वाहन मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ है, वहीं सेक्टर के निवासियों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हैरानी की बात यह है कि जिस इलाके में वारदात हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे होने के साथ सुरक्षा गार्ड भी तैनात हैं। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया। इससे सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों का कहना है कि रिहायशी इलाके में वाहन सुरक्षित नहीं हैं। लोगों ने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने और चोरी गए टायर बरामद करने की मांग की है। साथ ही रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और सेक्टर के प्रवेश व निकास मार्गों पर निगरानी मजबूत करने की मांग उठाई है। निवासियों का कहना है कि सुरक्षा गार्डों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। वहीं मीडिया सेल का कहना घटना के संबंध में पुलिस टीमों का गठन कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
