फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Thieves slow down metro speed on Magenta Line

Noida News: चोरों ने मजेंटा लाइन पर धीमी की मेट्रो की रफ्तार

Wed, 18 Jan 2023 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
Thieves slow down metro speed on Magenta Line
तड़के केबल चुराने के प्रयास में सिग्नल हुए खराब, पूरे दिन सेवा रही प्रभावित
विज्ञापन

दफ्तर और जरूरी काम के लिए पहुंचने में हुई देरी, आज सुबह सेवा होगी सामान्य
------------
25 किमी प्रतिघंटा की गति से चलानी पड़ी ट्रेनें

अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर बुधवार तड़के चोरों ने ओखला बर्ड सेंचुरी और कालिंदी कुंज स्टेशनों के बीच केबल चुराने का प्रयास किया। इससे सिग्नल खराब होने से दिनभर मेट्रो सेवा प्रभावित रही। ट्रेनें महज 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। इससे हजारों यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, मेट्रो सेवा प्रभावित होने की सूचना मिलने के बाद गंतव्य तक जल्द पहुंचने के लिए ज्यादातर यात्रियों को ऑटो, कैब या निजी वाहनों पर अधिक खर्च करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक यात्री सेवाएं समाप्त होनेे के बाद ही रात में क्षतिग्रस्त केबल और ट्रैक की मरम्मत की गई। बृहस्पतिवार सुबह से सेवा सामान्य होने की उम्मीद है।
डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो परिचालन के दौरान प्रभावित हिस्से पर मरम्मत कार्य किया जाता रहा जिससे मेट्रो सेवा प्रभावित होती रही। यात्रियों को और अधिक परेशानी नहीं हो इसलिए 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने की अनुमति दी गई, जबकि औसत रफ्तार 50 किमी प्रतिघंटा है, लेकिन सिग्नल में आई खराबी के कारण मेट्रो का परिचालन मैन्युअल किया गया। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने बताया कि रात के वक्त सेवाएं समाप्त होने के बाद ही क्षतिग्रस्त केबल को बदला गया। यात्रियों को मजेंटा लाइन के स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर भी घोषणाओं के अलावा सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

मेट्रो की केबल की कीमत अधिक होने से पहले भी अलग-अलग लाइनों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। नए साल में यह पहली ऐसी घटना है। ब्लू लाइन पर केबल चोरी की सर्वाधिक घटनाएं हुई हैं। मामले भी दर्ज करवाएं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed