फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Thieves attacked the house, ran away after making noise

Noida News: मकान पर चोरों ने बोला धावा, शोर मचाने पर भाग निकले

Tue, 24 Jan 2023 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Thieves attacked the house, ran away after making noise
कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद, एक महिला भी थी


संवाद न्यूज़ एजेंसी
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के डाबरा गांव के एक मकान पर चोरों ने सोमवार रात धावा बोल दिया। चोर दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए, लेकिन परिजनों के शोर मचाने पर भाग निकले। चोर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। उनमें एक महिला भी थी। पीड़ित ने दादरी कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
डाबरा गांव निवासी करण सिंह सोमवार रात परिवार के साथ घर पर सोए हुए थे। देर रात चोरों का गैंग उनके घर में घुस गया। चोरों ने सभी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उसके बाद सामान खंगालना शुरू किया। आवाज होने पर परिजन जग गए और शोर मचा दिया। शोर सुनकर चोर भाग निकले। करण सिंह ने मोबाइल से गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोला।
विज्ञापन



दिसंबर में भी हुई थी कई घरों में चोरी
डाबरा में 26 दिसंबर की रात भूले सिंह, जगबीर और सुमन भगत के घरों से चोरों ने 16 लाख की चोरी को अंजाम दिया था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, लेकिन एक माह बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है, तभी से गांव में चोरों की दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कर कार्रवाई की जाएगी : एसीपी
एसीपी सार्थक सेंगर का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायत की गई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में हुई चोरी की घटना का भी जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed