फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   They were threatened with a lathi-charge, and when they didn't yield, the electricity at the protest site was cut off.

Noida News: लाठी चार्ज का डर दिखाया नहीं माने तो धरना स्थल की बिजली काट दी

Fri, 19 Jun 2026 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
They were threatened with a lathi-charge, and when they didn't yield, the electricity at the protest site was cut off.
ग्रेटर नोएडा। जिम्स में हड़ताल पर बैठे आउटसोर्स कर्मचारियों में से दो की तबीयत शुक्रवार को बिगड़ गई। कर्मचारियों का आरोप है कि जिम्स प्रशासन ने उनकी मांग को मंजूर तो किया नहीं ऊपर से पर्ची काउंटर के परिसर की बिजली ही काट दी। ऐसे में परिसर में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का भीषण गर्मी में बुरा हाल हो गया है। कर्मचारी आलोक, मोहित, दिनेश, प्रतिमा और अन्य कर्मचारियों ने कहा कि जिम्स प्रशासन उनकी मांगों पर विचार करने के बजाय उनकी आवाज कुचलने की साजिश रच रहा है। पांच दिनों से कई कर्मचारी घर नहीं गए हैं। पहले उन्हें लाठीचार्ज का डर दिखाया गया। अब बिजली बंद कर दी। उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं वे अपनी मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को डिहाइड्रेशन के कारण दो महिला कर्मचारियों को इमरजेंसी में भर्ती कराना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि पहले पंखे और एसी संचालित हो रहे थे। बृहस्पतिवार रात से धरनास्थल पर विद्युत उपकरणों का संचालन बंद कर दिया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि यह कदम हड़ताल को समाप्त कराने और कर्मचारियों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से उठाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण धरनास्थल पर बैठे कर्मचारियों की स्थिति खराब होने लगी। दोपहर तक तापमान और बढ़ने के साथ कई कर्मचारी असहज महसूस करने लगे। दोपहर करीब 1:30 बजे दो महिला कर्मचारियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आने, कमजोरी और अत्यधिक पसीना आने की शिकायत हुई। इसके बाद अन्य कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल इमरजेंसी विभाग पहुंचाया जहां उनका उपचार शुरू किया गया। एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक को हटाने की मांग
हड़तालियों का आरोप है कि जिम्स के वर्तमान निदेशक की उम्र 67 वर्ष से अधिक है। जबकि इस पद पर केवल 65 वर्ष तक का ही व्यक्ति रह सकता है। शासन की ओर से इसकी जांच करनी चाहिए। दोषी पाए जाने पर सेवा से हटाया जाए।

--------
हम मर जाएंगे लेकिन मानेंगे नहीं
जिम्स प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार से धरना स्थल की बिजली काटी गई -आलोक यादव
जिम्स प्रशासन लाठी चार्ज करने का डर दिखा रहा है। हम मर जाएंगे, लेकिन मानेंगे नहीं। -हेमलता
बृहस्पतिवार रात से ही धरनास्थल की बिजली काटी गई है। एसी व पंखे नहीं चल रहे। -प्रियंका
जिम्स के निदेशक ने अपनी आयु को छिपाया हुआ है। जांच कर बर्खास्त किया जाए। -मोहित
---------
जिम्स प्रशासन की ओर से धरना वाले एरिया की बिजली नहीं काटी गई है। बिजली सप्लाई में कोई दिक्कत आ गई होगी। जांच कराकर सही करा दिया गया है। पंखे व एसी सुचारू रूप से चल रहे हैं। -डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुुमार गुप्ता, निदेशक, जिम्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed