फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be traffic diversion due to the cyclothon.

Noida News: साइक्लोथॉन के कारण रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Fri, 13 Mar 2026 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
There will be traffic diversion due to the cyclothon.
- रविवार सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा लागू
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से एचसीएल की ओर से रविवार को एचसीएल साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। यह व्यवस्था सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। यातायात पुलिस के अनुसार साइक्लोथॉन का रूट एक मूर्ति गोलचक्कर से राजेश पायलट गोलचक्कर होते हुए डी-पार्क चौकी के पास यू-टर्न लेकर वापस एक मूर्ति गोलचक्कर तक निर्धारित किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि हालांकि ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जाएगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को भी उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए मुख्य और वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed