फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be tests every month, efforts to improve the results of board exams are intensified

Noida News: हर माह होंगे टेस्ट, बोर्ड परीक्षा के परिणाम को सुधारने की कवायद तेज

Tue, 29 Apr 2025 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
There will be tests every month, efforts to improve the results of board exams are intensified
हर माह होंगे टेस्ट, बोर्ड परीक्षा के परिणाम को सुधारने की कवायद तेज
विज्ञापन

- हाईस्कूल में प्रदेश में जनपद को 31वें पायदान पर पहुंचा, इंटर ने किया बेहतर प्रदर्शन
- हाईस्कूल व इंटर के छात्रों पर विभाग की होगी विशेष नजर


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शैक्षिक दक्षता का मूल्यांकन अब हर माह किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक माह टेस्ट होगा। जिससे कमजोर छात्रों की पहचान हो सके। कमजोर छात्रों के लिए फिर विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी। जिससे बोर्ड की परीक्षा में उनका परिणाम बेहतर हो सके। टेस्ट में आने वाले परिणाम के अनुरूप उनका आकलन करते हुए शिक्षा दी जाएगी। परिषद की ओर से इसे अनिवार्य कर दिया गया है।

हाल ही में जारी हुए हाईस्कूल के परिणाम में जनपद की रैंक पिछले साल की तुलना में काफी गिर गई है। पिछले सत्र में जनपद प्रदेश में तीसरे पायदान पर था। जबकि 2024-25 सत्र में जनपद की रैंंक हाईस्कूल में प्रदेश में 31वीं आई है। वहीं इंटर में प्रदेश को 14वीं रैंक मिली है। प्रदेश में सबसे अच्छी सुविधाएं होने के बाद भी रैकिंग में गिरावट आने के बाद विभाग नए सत्र से ही छात्रों पर विशेष कार्य करेगा, जिससे परिणाम को बेहतर बनाया जा सके। विभाग की ओर से शिक्षकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा के अनुरूप पाठ्यक्रम को पूर्ण कराना होगा।
विज्ञापन




हर विषय के होंगे टेस्ट
जिले में सात राजकीय, 45 एडेड और 119 वित्तविहीन विद्यालयों में 40 हजार से अधिक छात्र हाईस्कूल व इंटर में नामांकित है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक व प्रधानाचार्य दीपा भाटी ने बताया, हर साल छात्रों पर विशेष फोकस किया जाता है। कमजोर छात्रों के लिए अलग से कक्षाएं संचालित की जाती हैं। बोर्ड के परिणाम में राजकीय व एडेड के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जनपद के छात्र और अच्छा प्रदर्शन करें, इसके लिए शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित हो, साथ ही समय से पाठ्यक्रम पूरे होंगे। छात्रों का मूल्याकंन माध्यमिक शिक्षा की ओर से जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार किया जाएगा। हर माह हर विषय के टेस्ट कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षक बनाएंगे डायरी
शिक्षक डायरी बनाएंगे और पाठ्यक्रमों की प्रगति का विवरण दर्ज करेंगे। परिषद की ओर से जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार पाठ्यक्रम पूर्ण कराने सहित अन्य गतिविधियां संचालित की जाएंगी। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए समय-समय पर शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे छात्रों के परिणाम को बेहतर किया जा सकेगा। जनपद के इंटर के छात्रों ने इस बार सबसे अच्छा परिणाम दिया है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed